व्हाट्सऐप आईओएस यूजर के लिए लॉन्च हुआ बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू फॉरमेटिंग फीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2016 15:45 IST
इस महीने की शुरुआत में व्हाट्सऐप ने एक नए अपडेट के साथ एंड्रॉयड यूजर के लिए टेक्स्ट फॉरमेटिंग (बोल्ड और इटैलिक) की शुरुआत की थी। उस वक्त यह विकल्प सिर्फ गूगल प्ले बीटा टेस्टर के लिए ही लॉन्च किया गया था। अब यह फीचर आईओएस यूजर के लिए भी शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ व्हाट्सऐप ने स्ट्राइकथ्रू फॉरमेटिंग फीचर भी शुरु किया है।

आईओएस व्हाट्सऐप के नए वर्जन वी2.12.17 पर अब टेक्स्ट फॉरमेटिंग फीचर उपलब्ध है। इसके साथ ही अब एक सिंगल मैसेज में ही तीनों फॉरमेटिंग विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने टेक्स्ट को *दो स्टार* के बीच में लिखना होगा, जिस भी शब्द या वाक्य को आप इटैलिक करना चाहते हैं उसे _अंडरस्कोर के बीच_ लिखना होगा और स्ट्राइकथ्रू के लिए ~दो टाइडल~ के बीच होता है।
 

लेकिन अगर आप एक टेक्स्ट को बोल्ड और इटैलिक दोनों ही करना चाहते हैं तो आप _*अंडरस्कोर व स्टार*_ के बीच टाइप कर सकते हैं। और इन तीनों को एक साथ इस्तेमाल करने के लिए  ~_*तीनों सिंबल~_* के बीच टाइप करना होगा।

स्ट्राइकथ्रू फॉरमेटिंग फीचर की शुरुआत भी फिलहाल गूगल प्ले बीटा ऐप या फिर वी2.12.561 वर्जन के लिए ही हुई है।

जैसा कि हमने बताया एंड्रॉयड पर अभी सभी यूजर इस विकल्प का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। गूगल प्ले से वी2.12.556 या फिर कंपनी की वेबसाइट से वी2.12.559 वर्जन डाउनलोड कर इस नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

इसी हफ्ते व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर के लिए नोटिफिकेशन से फटाफट जवाब दे सकने वाले एक नए फीचर की शुरुआत की थी। फिलहाल यह चुनिंदा यूजर के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर लेटेस्ट वर्जन 2.12.560 पर गूगल प्ले के जरिए साइन अप करने वाले बीटा टेस्टर के लिए ही उपलब्ध है।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड वी2.12.560 अभी तक रेगुलर गूगल प्ले लिस्टिंग और व्हाट्सऐप वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। नए अपडेट से व्हाट्सऐप यूजर सीधे नोटिफिकेशन पैनल से ही जवाब दे सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.