व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूजर अब नोटिफिकेशन से दे सकेंगे फटाफट जवाब

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2016 15:47 IST
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में हुए नए अपडेट से अब नोटिफिकेशन से ही फटाफट जवाब (क्विक रिप्लाई) दिया जा सकता है। फिलहाल यह चुनिंदा यूजर के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर लेटेस्ट वर्जन 2.12.560 पर गूगल प्ले के जरिए साइन अप करने वाले बीटा टेस्टर के लिए ही उपलब्ध है।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड वी2.12.560 अभी तक रेगुलर गूगल प्ले लिस्टिंग और व्हाट्सऐप वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। नए अपडेट से व्हाट्सऐप यूजर सीधे नोटिफिकेशन पैनल से ही जवाब दे सकेंगे। अपडेट के बाद कोई मैसेज मिलने पर यूजर को नोटिफिकेशन अलर्ट में कोई फर्क नहीं दिखेगा। हालांकि, नोटिफिकेशन बार को एक्सपेंड करने पर नोटिफिकेशन के नीचे ही 'रिप्लाई' का विकल्प दिखेगा।
Advertisement

'रिप्लाई' पर टैप करने से यूजर को एक डायलॉग बॉक्स और नीचे की तरफ जवाब देने के लिए की-बोर्ड के साथ फुल स्क्रीन रिप्लाई ओवरप्ले दिखेगा। इस नए फीचर (क्विक रिप्लाई फीचर) से यूजर बिना ऐप खोले जवाब भेज सकेंगे। इसके साथ यूजर मैसेज पर टैप करने के लिए ऐप में पूरी बातचीत भी देख सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इसी महीने हुए आईफोन व्हाट्सऐप अपडेट (वी2.12.16) के जरिए ऐप में नोटिफिकेशन क्विक रिप्लाई फीचर शामिल किया गया था।

नोटिफिकेशन के जरिए फटाफट जवाब देने के लिए फीचर पेश करने वाला व्हाट्सऐप अकेला ऐप नहीं है। गूगल हैंगआउट ने भी जनवरी में ऐसे ही फीचर की शुरुआत की थी।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने व्हाट्सऐप एंड्रॉयड में टेक्स्ट फॉरमेटिंग, फाइल शेयरिंग जैसे कई फीचर लॉन्च किये गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Social, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.