WhatsApp पर जल्द आ सकता है यह खास फीचर, नए बीटा वर्जन में मिली झलक

WhatsApp ने हाल ही में एंड्रॉयड ऐप के लिए नया बीटा वर्जन जारी किया है। इस नए बीटा वर्जन में यूजर की सहूलियत के लिए एक काम का फीचर जोड़ा गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 फरवरी 2019 15:39 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.33 जारी
  • व्हाट्सऐप में जल्द आ सकता है सिंगल स्टीकर डाउनलोड करने का विकल्प
  • WhatsApp के स्टेबल अपडेट में जल्द आ सकता है यह विकल्प

WhatsApp पर जल्द आ सकता है यह खास फीचर, नए बीटा वर्जन में मिली झलक

Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स को नए-नए फीचर्स मुहैया कराने को लेकर काम करता रहता है। व्हाट्सऐप ने हाल ही में एंड्रॉयड ऐप के लिए नया बीटा वर्जन जारी कर दिया है। इस नए बीटा वर्जन में यूजर की सहूलियत के लिए एक काम का फीचर जोड़ा गया है। WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.33 में स्टीकर पैक में से सिंगल स्टीकर को डाउनलोड करने का विकल्प जोड़ा गया है। बता दें कि, अभी WhatsApp में यदि स्टीकर पैक में कोई एक स्टीकर भी पसंद आए तो पूरे स्टीकर पैक को डाउनलोड करना पड़ता है।

व्हाट्सऐप में केवल एक स्टीकर को डाउनलोड करने का कोई विकल्प अभी मौजूद नहीं है। लेकिन व्हाट्सऐप के नए बीटा वर्जन में यह नया विकल्प जोड़ा गया है और उम्मीद है कि यह फीचर जल्द स्टेबल अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। अगर आप भी इस विकल्प को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके फोन में WhatsApp का एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.33 होना चाहिए।
 

Photo Credit: WABetaInfo

लेटेस्ट बीटा वर्जन डाउनलोड होने के बाद व्हाट्सऐप के स्टीकर स्टोर में जाएं और उस स्टीकर को दबाकर रखें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके बाद आपके सामने विकल्प आएगा कि क्या आप इस स्टीकर को फेवरेट सेट करना चाहते हैं। केवल इतना ही नहीं, यह आपको सिंगल स्टीकर का डाउनलोड साइज भी दिखाएगा। यह फीचर उन सभी के लिए खास होगा जो केवल उपयुक्त या कह लीजिए अपने पसंदीदा स्टीकर ही रखना चाहते हैं, साथ ही यह डेटा की भी बचत करेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर को सबसे पहले व्हाट्सऐप बीटा न्यूज ट्रैकर वेबसाइट WABetaInfo ने स्पॉट किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Whatsapp Android App, WhatsApp Stickers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.