व्हाट्सऐप का हिस्सा बन सकते हैं ये काम के फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अगस्त 2016 19:02 IST
इसमें कोई दोमत नहीं है कि व्हाट्सऐप आज की तारीख में दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। सच कहें तो यह फेसबुक और जीमेल की तरह स्मार्टफोन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। शायद यही वजह है कि कंपनी अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखने का कोई मौका नहीं चूकना चाहती।

व्हाट्सऐप अपने यूज़र की सहूलियत के लिए लगातार नए फ़ीचर जारी करते रहना चाहती है। ऐसा इसलिए प्रतीत होता है, क्योंकि हर दूसरे दिन व्हाट्सऐप पर किसी नए फ़ीचर की टेस्टिंग की जानकारी सामने आती है।

आइए आपको ऐसे फ़ीचर से रूबरू करवाएं जिन्हें जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

जिफ इमेज सपोर्ट
वाइबर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर जिफ इमेज के लिए सपोर्ट मुहैया कराए जाने के बाद ऐसे ख़बरें आईं कि व्हाट्सऐप पर भी जिफ इमेज सपोर्ट की टेस्टिंग की जा रही है। दरअसल, आईओएस पर व्हाट्सऐप के एक बीटा वर्ज़न में इस फ़ीचर को जोड़ा गया था। यह फ़ीचर आ जाने के बाद ऐप में जिफ इमेज के लिंक साझा करने पर यह ऑटोप्ले होगा। यूज़र जिफ इमेज को कैमरा रोल में सेव कर पाएंगे। इन्हें आम तस्वीरों के तरह सेव करना भी संभव होगा। जिफ इमेज मैसेज पर सीधे जवाब देने के फ़ीचर और जिफ इमेज में 3डी टच फंक्शन भी दिए गए हैं।

वीडियो कॉल

Advertisement
व्हाट्सऐप के बीटा ऐप पर वीडियो कॉल की झलक मई महीने में देखने को मिली थी। गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के जरिए व्हाट्सऐप बीटा के एंड्रॉयड अपडेट (वी2.16.80) में वीडियो कॉलिंग का फीचर देखा गया था। हालांकि, यह फीचर उस वक्त काम नहीं कर रहा था। लेकिन इसे एक्सेस ज़रूर किया जा सकता था। उम्मीद है कि इस फ़ीचर को जल्द ही आम यूज़र के लिए पेश किया जाएगा।

कॉल बैक और वॉयसमेल फ़ीचर  

Advertisement
गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए साइन इन करने वाले यूज़र अब व्हाट्सऐप के इन दो नए फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के नए वर्ज़न वी2.16.189 में नया कॉल बैक और वॉयसमेल फ़ीचर दिया गया है। याद रहे कि इन दोनों फ़ीचर की पहली झलक ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट में अप्रैल महीने में मिली थी।

मिल सकता है नया फॉन्ट

Advertisement
इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईओएस के बीटा वर्जन में नए फॉन्ट की टेस्टिंग कर रही है। व्हाट्सऐप के इस फॉन्ट का नाम 'फिक्स्डसिस' है और माइक्रोसॉफ्ट के फॉन्ट का भी यही नाम है जिसे यूज़र द्वारा खासा पसंद किया जाता रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस फॉन्ट को एंड्रॉय़ड व आईओएस यूज़र के लिए कब लॉन्च किया जाएगा। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड का वी2.16.179 (बीटा वर्जन) यू़ज़र के लिए गूगल प्ले के बीटा प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध है। इस वर्जन पर नया फॉन्ट देखा जा सकता है।

ग्रुप चैट से जुड़े दो काम के फ़ीचर
आने वाले समय में ग्रुप में चैट करना और भी सुविधाजनक हो सकता है, क्योंकि कंपनी मेंशन फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसके अलावा ग्रुप से किसी को जोड़ना भी और आसान हो जाएगा। ग्रुप इनवाइट लिंक पर भी टेस्टिंग चल रही है। दोनों ही नए फ़ीचर को व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप के बीटा वर्ज़न पर देखा गया है।

ध्यान रहे कि इन फ़ीचर की झलक बीटा टेस्टिंग पर मिली है। ज़रूरी नहीं है कि इन फ़ीचर को आम यूज़र के लिए पेश किया जाए। पर उम्मीद रखने में कोई खराबी नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, App, Messaging Service

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.