WhatsApp के लिए डार्क मोड रिलीज, अब हर यूज़र उठा सकेंगे लुत्फ

WhatsApp Dark mode अब सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। इस मोड में ऐप का बैकग्राउंड डार्क यानी गाढ़े रंग में बदल जाता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 मार्च 2020 12:50 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Dark Mode को ऐप की सेटिंग्स के जरिए ऑन किया जा सकता है
  • इस मोड का फायदा उठाने के लिए ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करना होगा
  • व्हाट्सऐप डार्क मोड ऐप की थीम को गाढ़े रंग में बदल देता है

WhatsApp Dark Mode ऐप की पूरी थीम को गाढ़े रंग में बदल देता है

WhatsApp dark mode का इंतज़ार काफी लंबे समय से हो रहा है और अब एक स्पेशल विज्ञापन के साथ कंपनी ने आखिरकार इस मोड को सभी Android और iOS यूज़र्स के लिए जारी कर दिया है। लंबे समय से यह मोड एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर टेस्टिंग प्रोग्राम के जरिए बीटा ऐप पर जारी किया जा रहा था। अब व्हाट्सऐप डार्क मोड का आनंद सभी एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स ले सकते हैं। यदि आप डार्क मोड की जानकारी नहीं रखते हैं तो बता दें कि इस मोड में ऐप की पूरी थीम डार्क यानी गाढ़े रंग में बदल जाती है। चैट का बैकग्राउंड भी गाढ़ा हो जाता है, जिससे अंधेरे में यूज़र्स की आंखों पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। कुछ ऐसा ही फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने इस फीचर को लेकर बनाए विज्ञापन में भी दिखाया है।

सभी Android 10 और iOS 13 अब इस मोड का आनंद ले सकते हैं। इस मोड को सिस्टम की सेटिंग्स पर जाके एक्टिवेट करना होता है। डार्क मोड को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को व्हाट्सऐप को लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करना होगा। हालांकि यदि आप पुराने एंड्रॉयड वर्ज़न पर हैं तो आपको व्हाट्सऐप की सेटिंग्स के अंदर थीम पर जाके इस मोड को खुद से सक्षम करना होगा।

डार्क मोड के जरिए यूज़र्स की आंखों पर बुरा प्रभाव कम होता है। कंपनी ने इसके लिए एक विज्ञापन भी जारी किया है, जिसमें यह दिखाया गया है कि अंधेरे में कई बार व्हाट्सऐप चैट को तुरंत खोलने पर आंखें चौंधिया जाती है, जिससे आंखों पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है। डार्क मोड सबसे महत्वपूर्ण रोल यहीं निभाता है। यह मोड पूरी ऐप की थीम को गाढ़े रंग में बदल देता है, जिससे अंधेरे में अचानक यदि आप चैट खोलते हैं तो आपकी आंखों पर तेज़ सफेद रोशनी का प्रभाव नहीं पढ़ता है। आप इस विज्ञापन को नीचे देख सकते हैं।


Android 10 और iOS 13 पर WhatsApp इस्तेमाल कर रहे यूज़र्स अपने फोन की सिस्टम सेटिंग्स के अंदर मौजूद सिस्टम-वाइड डार्क मोड को ऑन कर व्हाट्सऐप डार्क मोड को सक्षम कर सकते हैं। एंड्रॉयड 9 या उससे पुराने वर्ज़न पर काम कर रहे फोन में इस मोड को ऑन करने के लिए यूज़र्स को व्हाट्सऐप के अंदर सेटिंग्स पर जाना होगा। यहां 'चैट्स' सेक्शन के अंदर 'थीम' पर टैप करना होगा और 'डार्क' को चुनना होगा। इस तरह यूज़र डार्क मोड ऑन कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.