WhatsApp में जुड़ सकता है Instagram का यह खास फीचर

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने यूज़र्स को एक नया फीचर देने की तैयारी में है। व्हाट्सऐप में जल्द ऐसा फीचर जुड़ सकता है जिसकी मदद से यूज़र लूपिंग वीडियो को बना सकेंगे।

WhatsApp में जुड़ सकता है Instagram का यह खास फीचर

WhatsApp में जुड़ सकता है इंस्टाग्राम का यह खास फीचर

ख़ास बातें
  • Whatsapp में आ सकता है Instagram वाला बूमरैंग फीचर
  • स्टेटस अपडेट पर भी शेयर कर सकेंगे लूप वीडियो
  • 2015 में Instagram ने अलग से उतारा था Boomerang ऐप
विज्ञापन

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने यूज़र्स को एक नया फीचर देने की तैयारी में है। व्हाट्सऐप अब अपने ऐप में नए Boomerang फीचर देने को लेकर काम कर रही है, इस फीचर की मदद से यूज़र्स लूपिंग वीडियो को बना सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और सबसे पहले इसे आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

हालांकि, ऐसा कहा गया है कि iOS यूज़र्स के बाद इसे एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए भी जारी किया जा सकता है। फेसबुक का स्वामित्व वाला फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram ने सबसे पहले बूमरैंग ऐप को जारी किया था, इसकी मदद से यूज़र्स आसानी से एक सेकेंड की लूप वीडियो बना सकते हैं। बूमरैंग ऐप को ट्विटर वाइन से मुकाबले के लिए उतारा गया था, यह छह सेकेंड के video loops बनाने में मदद करता है।

95eq8l48

Photo Credit: WABetaInfo

WABetaInfo ने बूमरैंग फीचर के डेवलपमेंट को रिपोर्ट किया है। व्हाट्सऐप यूज़र को यह नया फीचर वीडियो टाइप पैनल के जरिए मिलेगा जो अभी वीडियो फाइल को GIF में बदलने में मदद करता है। सूत्र ने कहा कि यह फीचर सात सेकेंड से कम समय के वीडियो के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, इन लूप वीडियो को मैसेज के जरिए व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट और स्टेटस अपडेट पर लगाया जा सकेगा।

शुरुआत में बूमरैंग फीचर आईफोन पर व्हाट्सऐप के लिए उपलब्ध होगा, एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए यह फीचर बाद में रोल आउट किया जाएगा। इंस्टाग्राम ने अक्टूबर 2015 में बूमरैंग ऐप को उतारा था और फिर कंपनी ने 2016 में इंस्टाग्राम स्टोरी में बूमरैंग फीचर को जोड़ा था। इस माह के शुरुआत में व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए Frequently Forwarded मैसेज का लेबल रोलआउट किया था। इससे यूज़र्स को पता चलेगा कि उन्हें मिला मैसेज पांच से ज्यादा बार फॉरवर्ड किया जा चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp Boomerang, WhatsApp
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »