WhatsApp : वॉट्सऐप पर Google मीट जैसा फीचर, लिंक बनाकर कर सकेंगे कॉल, 32 लोगों के लिए ग्रुप वीडियो कॉल की टेस्टिंग शुरू

Whatsapp : लिंक पर क्लिक करके सिर्फ एक टैप में कॉल में शामिल हुआ जा सकता है। यह काफी हद तक वैसा ही होगा, जैसे कि Google मीट या माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के लिंक काम करते हैं।

विज्ञापन
Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 10:25 IST
ख़ास बातें
  • एक पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग ने यह घोषणा की
  • यह यूजर्स को एक लिंक बनाने और शेयर करने का विकल्‍प देता है
  • यूजर्स किसी चल रही कॉल में भी शामिल हो सकेंगे

हालांकि कंपनी ने साफतौर पर यह नहीं बताया है कि कौन से प्लेटफॉर्म इस फीचर का सपोर्ट करेंगे। हालांकि उम्‍मीद है कि यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध होगा।

पॉपुलर मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) ने कॉल लिंक (Call Links) नाम से एक नए फीचर को इस सप्‍ताह के आखिर तक रोल आउट करने का ऐलान किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक नई कॉल शुरू कर सकेंगे या पहले से चल रही किसी कॉल में शामिल हो सकेंगे। कॉल टैब के अंदर 'कॉल लिंक' ऑप्‍शन को जोड़ा जाएगा। यूजर्स, ऑडियो या वीडियो कॉल के लिए एक लिंक बना सकेंगे, जिसे आसानी से अन्य प्लेटफॉर्म्‍स पर शेयर किया जा सकेगा। मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप ने कहा है कि यह सर्विस इस सप्ताह के आखिर में शुरू हो जाएगी, लेकिन यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि वो ऐप का लेटेस्‍ट वर्जन चला रहे हैं। इस बीच, वॉट्सऐप ने यह भी घोषणा की है कि उसने वॉट्सऐप पर अधिकतम 32 लोगों के लिए ग्रुप वीडियो कॉल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की कि वॉट्सऐप, ‘कॉल लिंक' फीचर को रोल आउट कर रहा है। यह यूजर्स को एक लिंक बनाने और इसे फौरन मैसेजिंग ऐप पर दोस्तों और परिवार के बीच शेयर करने का विकल्‍प देता है। लिंक पर क्लिक करके सिर्फ एक टैप में कॉल में शामिल हुआ जा सकता है। यह काफी हद तक वैसा ही होगा,  जैसे कि Google मीट या माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के लिंक काम करते हैं। 
Advertisement

हालांकि कंपनी ने साफतौर पर यह नहीं बताया है कि कौन से प्लेटफॉर्म इस फीचर का सपोर्ट करेंगे। हालांकि उम्‍मीद है कि यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध होगा। कॉल का लिंक बनाने के लिए यूजर्स को कॉल टैब के अंदर ‘क्रिएट कॉल लिंक' (Create call links) ऑप्‍शन पर टैप करना होगा। इसके बाद ऑडियो या वीडियो कॉल के लिए एक लिंक बनाया जा सकता है। इसे परिवार और दोस्तों के साथ शेयर किया जा सकता है। यूजर्स को इस बात का ध्‍यान रखना होगा कि उनके पास ऐप का लेटेस्‍ट वर्जन होना चाहिए। यह फीचर इस सप्ताह रोलआउट होना शुरू हो जाएगा।

वॉट्सऐप ने यह भी कहा है कि उसने वॉट्सऐप पर अधिकतम 32 लोगों के लिए ग्रुप वीडियो कॉल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। फीचर से जुड़ीं डिटेल्‍स जल्‍द शेयर की जाएंगी। ध्‍यान देने वाली बात यह है कि वॉट्सऐप पर 32 लोगों को ग्रुप वॉयस कॉल में जोड़ने का फीचर पहले से ही मौजूद है। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है। अब मैक्सिमम 32 लोगों को ग्रुप वीडियो कॉल पर लाने की तैयारी की जा रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.