WhatsApp लाया फ्लैश कॉल फीचर, नहीं रहेगा ओटीपी का झंझट

वॉट्सऐप की तरफ से पेश किए गए अन्‍य सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो यूजर को यह कंट्रोल है कि कौन उनकी प्रोफाइल पिक देख सकता है और कौन नहीं। इसी तरह लास्‍ट सीन, अबाउट और स्‍टेट्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 18:56 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप का कहना है कि इन फीचर्स के आने से और ज्‍यादा सिक्‍योरिटी मिलेगी
  • यूजर्स अब बिना ओटीपी के भी ऐप पर रजिस्‍टर कर पाएंगे
  • अब किसी एक मेसेज को लेकर भी किसी अकाउंट की रिपोर्ट की जा सकेगी

वॉट्सऐप यूजर अब एक खास मेसेज को चिह्नित करके भी वॉट्सऐप अकाउंट्स की रिपोर्ट कर सकते हैं।

WhatsApp ने इंडिया के लिए दो नए सेफ्टी फीचर पेश किए हैं। इनका नाम है- फ्लैश कॉल और मेसेज लेवल रिपोर्टिंग। फ्लैश कॉल फीचर, ऐप पर रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस के दौरान काम आएगा, जहां यह SMS वेरिफ‍िकेशन ऑप्‍शन के अलावा मौजूद रहेगा। वॉट्सऐप का कहना है कि ये दोनों फीचर, यूजर्स के एक्सपीरियंस को सिक्योर बनाए रखने के लिए पेश किए गए हैं। गौरतलब है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के अलावा भी वॉट्सऐप कई सेफ्टी फीचर्स देता है जैसे- कॉन्‍टैक्‍ट्स को ब्‍लॉक करना, किसके साथ क्या शेयर करना है इस पर कंट्रोल, डिसअपीयरिंग मेसेज और टच आईडी या फेस आईडी की मदद से ऐप को लॉक करना।

ऐप को और अधिक सिक्‍योर बनाने की अपनी कोशिशों के तहत वॉट्सऐप ने फ्लैश कॉल और मेसेज लेवल रिपोर्टिंग फीचर्स को शुरू किया है। फ्लैश कॉल सर्विस की मदद से यूजर्स नए फोन पर वॉट्सऐप सेट करते समय या पुराने फोन में दोबारा वॉट्सऐप इंस्‍टॉल करने के दौरान ऑटो कॉल के जरिए अपने फोन नंबर को वेरिफाई कर सकते हैं। यानी लोगों को अब एसएमएस वेरिफ‍िकेशन के दौरान ओटीपी आने का इंतजार नहीं करना होगा। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है और वॉट्सऐप को फोन पर कॉल करके नंबर वेरिफाई करने की इजाजत देता है। वॉट्सऐप का दावा है कि यह ज्यादा सेफ ऑप्‍शन है, क्‍योंकि इसमें सबकुछ ऐप के अंदर होता है। 
Advertisement

वहीं वॉट्सऐप यूजर अब एक खास मेसेज को चिह्नित करके भी वॉट्सऐप अकाउंट्स की रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए उस पर्टिकुलर मेसेज को कुछ देर तक प्रेस करने के बाद यूजर की रिपोर्ट करने या उसे ब्‍लॉक करने का ऑप्‍शन हासिल किया जा सकता है। अपनी लेटेस्‍ट ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में वॉट्सऐप का कहना है कि उसने सितंबर महीने में 2.2 मिलियन से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। 

वॉट्सऐप की तरफ से पेश किए गए अन्‍य सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो यूजर को यह कंट्रोल है कि कौन उनकी प्रोफाइल पिक देख सकता है और कौन नहीं। इसी तरह लास्‍ट सीन, अबाउट और स्‍टेट्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है। यानी जिसे आप चाहेंगे, वही आपका स्‍टेटस, लास्‍ट सीन देख सकेगा। जो यूजर और ज्‍यादा सिक्‍योरिटी चाहते हैं, उन्‍हें टू स्‍टेप वेरिफ‍िकेशन का ऑप्‍शन भी मिलता है। कंपनी ने डिसअपीयरिंग मेसेज और व्‍यू वंस को भी बीते दिनों पेश किया था। इनकी मदद से कोई फोटो और विडियो तब गायब हो जाता है, जब यूजर उसे एक बार देख लेता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.