• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर चैट करने का बदला अंदाज, ऐसे करें एनिमेटेड स्टीकर्स इस्तेमाल

WhatsApp पर चैट करने का बदला अंदाज, ऐसे करें एनिमेटेड स्टीकर्स इस्तेमाल

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने ट्विटर के जरिए एनिमेटेड स्टीकर्स के रोलआउट होने की जानकारी दी। यदि आप भी इन नए एनिमेटेड स्टीकर्स को देखना चाहते हैं या फिर इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपका व्हाट्सऐप लेटेस्ट वर्ज़न पर काम कर रहा हो।

WhatsApp पर चैट करने का बदला अंदाज, ऐसे करें एनिमेटेड स्टीकर्स इस्तेमाल

WhatsApp यूज़र्स को लंबे समय से था इस फीचर का इंतज़ार

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड फोन में WhatsApp v2.20194.16 वर्ज़न पर काम करेंगे एनिमेटेड स्टीक
  • आईफोन के WhatsApp v2.20.70 वर्ज़न पर एनिमेटेड स्टीकर्स करेंगे काम
  • WhatsApp Web पर मिलेगी एनिमेटेड स्टीकर्स की सुविधा
WhatsApp ने अपने Android और iOS यूज़र्स के लिए एनिमेटड स्टीकर्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आपको ये नए एनिमिटेड स्टीकर्स इन-ऐप स्टीकर्स स्टोर पर रेगुलर स्टीकर पैक के साथ दिखेंगे। इस एनिमेटिड स्टीकर पैक के साथ आपको एक प्ले बटन दिखेगा, जो इन्हें रेलुगर स्टीकर्स से अलग बनाता है। बता दें कि एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सऐप के लिए नए एनिमेटिड स्टीकर्स पेश किए गए हैं, उनमें Rico's Sweet Life, Playful Piyomaru, Bright Days, Moody Foodies, और Chummy Chum Chums आदि शामिल हैं। मोबाइल ऐप के साथ-साथ ये एनिमेटिड स्टीकर्स डेस्कटॉप व्हाट्सऐप के लिए भी ज़ारी किए गए हैं।
 

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने ट्विटर के जरिए एनिमेटेड स्टीकर्स के रोलआउट होने की जानकारी दी। यदि आप भी इन नए एनिमेटेड स्टीकर्स को देखना चाहते हैं या फिर इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपका व्हाट्सऐप लेटेस्ट वर्ज़न पर काम कर रहा हो। यह फीचर एंड्रॉयड के व्हाट्सऐप वर्ज़न v2.20194.16 पर काम करेगा और आईओएस के व्हाट्सऐप v2.20.70 वर्ज़न पर। अगर आपका व्हाट्सऐप अपडेट नहीं है, तो तुरंत इसको अपडेट करें। अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद जब भी आप व्हाट्सऐप को ओपन करेंगे, तो आपको चैट के निचले हिस्से पर इमोजी आइकन में 'स्टीकर्स' का विकल्प दिखेगा।
 
whatsapp
 

WhatsApp chat में एनिमेटेड स्टीकर्स को शामिल करने के लिए फॉलो करें यह स्टेप्स-

1. जिन्हें आप एनिमेटेड स्टीकर्स भेजना चाहते हैं, उनकी चैट विंडो ओपन करें।

2. चैट सेक्शन के सबसे नीचे इमोजी आइकन पर क्लिक करें, जहां आपको स्टीकर्स का विकल्प चुनना होगा। स्टीकर सेक्शन के सबसे अंत में आपको ‘+' आइकन दिखेगा, इस पर टैप करें।

3. इसके बाद बिल्ट-इन स्टीकर स्टोर खुल जाएगा, जिसमें व्हाट्सऐप के स्टीकर पैक्स को लिस्ट किया गया है।

4. अब आप नोटिस करेंगे कि ऊपर दिए नए स्टीकर पैक को ‘All Stickers' लिस्ट में जोड़ा गया है, जो प्ले बटन के साथ आते हैं। यह रेगुलर स्टीकर्स से थोड़े अलग हैं।

5. अब आप जिस पैक को भी डाउनलोड व देखना चाहते हैं, उन पर क्लिक करें।

6. स्टीकर्स प्रिव्यू करने के बाद अब स्टीकर्स डाउनलोड करने के लिए ‘Download' विकल्प पर क्लिक करें।

7. इसके बाद डाउनलोड किए स्टीकर्स आपके स्टीकर्स सेक्शन में शामिल हो जाएंगे, जिनका इस्तेमाल आप अपनी चैट में कर सकते हैं।

ये स्टीकर्स चैट में केवल एक बार प्ले होंगे, अगर आपको एनिमेटेड स्टीकर्स को फिर से चलाना है तो आपको चैट स्क्रोल-अप व स्कोल-डाउन करनी होगी। बाय डिफॉल्ट एनिमेटेड स्टीकर्स केवल एक बार प्ले होते हैं और फिर रुक जाते हैं। एक बार मोबाइल ऐप में स्टीकर्स डाउनलोड करने के बाद यह उसके डेस्कटॉप वर्ज़न में भी दिखने लगते है। बता दें, व्हाट्सऐप डेस्कटॉप में स्टीकर्स डाउनलोड करने का विकल्प नहीं है। इसके अलावा व्हाट्सऐप फिलहाल थर्ड-पार्टी स्टीकर्स को सपोर्ट नहीं कर रहा है। हमने दूसरे ऐप्स के माध्यम से स्टीकर्स डाउनलोड करने की कोशिश भी की लेकिन हो नहीं पाया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

तसनीम अकोलावाला Tasneem Akolawala is a Senior Reporter for Gadgets 360. Her reporting expertise encompasses smartphones, wearables, apps, social media, and the overall tech industry. She ... और भी »
पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Rs 500 से भी कम के रीचार्ज में 90 दिन तक रोज़ 2GB डाटा, कॉलिंग और भी है काफी कुछ....
  2. 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी Samsung Galaxy S22 सीरीज़!
  3. Amazon Prime फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे प्राप्त करें
  4. Dogecoin निवेशक Glauber Contessoto अपना 'करोड़पति' तमगा खोने के बाद भी खरीद रहे क्रिप्टोकरेंसी
  5. 1 फोन पर 1 से अधिक ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफ़ोन ऐसे कनेक्ट करें
  6. 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ Oppo A93s 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत
  7. COVID-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने के तरीके
  8. बिटकॉइन यूजर्स के लिए बड़ी खबर: Tesla के फाउंडर Elon Musk ने होल्ड रखें हैं Bitcoin
  9. Jio के Rs 149 के पैक में 22GB एक्स्ट्रा डाटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग
  10. Rs 2,799 की कीमत में Nokia 110 4G फीचर फोन भारत में लॉन्च, जानें खूबियां
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rs 500 से भी कम के रीचार्ज में 90 दिन तक रोज़ 2GB डाटा, कॉलिंग और भी है काफी कुछ....
  2. Amazon Prime Day Sale के दौरान इन दिलचस्प किबातों पर पाएं जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Micromax IN Note 2 फोन मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर से होगा लैस! गीकबेंच से मिला इशारा
  4. 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी Samsung Galaxy S22 सीरीज़!
  5. Amazon Prime फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे प्राप्त करें
  6. Battlegrounds Mobile India के नए पैच अपडेट ने ठीक की ये सभी समस्याएं
  7. 108MP कैमरे वाले Motorola Edge 20 फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक
  8. 8GB रैम के साथ Blackview BL5000 रग्ड गेमिंग फोन लॉन्च, जानें अन्य खूबियां
  9. Ethereum के व्हेल अकाउंट ने एक अज्ञात वॉलेट में ट्रांसफर किए लगभग 13,500 करोड़ रुपये के ईथर कॉइन!
  10. Amazon Prime Day 2021 सेल शुरू: मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी आदि पर इन बेस्ट डील्स को न करें मिस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
तसनीम अकोलावाला को संदेश भेजें
* से चिह्नित फील्ड अनिवार्य हैं
नाम: *
 
ईमेल:
 
संदेश: *
 
2000 अक्षर बाकी
 
 
 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com