WhatsApp पर वीडियो देखने वालों के लिए आया बेहद काम का फीचर

Android के लिए WhatsApp Beta को 2.23.24.6 अपडेट मिला है, जिसमें एक नए फीचर को देखा गया है। फिलहाल इस फीचर को कथित तौर पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है और आने वाले समय में इसे और अधिक टेस्टर्स तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 नवंबर 2023 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Android के लिए WhatsApp Beta को 2.23.24.6 अपडेट मिला है
  • वीडियो को आगे और पीछे स्किप कर सकते हैं
  • फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध
Android के लिए WhatsApp के बीटा वर्जन को कथित तौर पर एक नया अपडेट मिल रहा है, जो यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर लेकर आ रहा है। अभी तक यूजर्स व्हाट्सऐप पर किसी वीडियो अपनी इच्छा अनुसार आगे या पीछे नहीं कर सकते हैं। हालांकि, नए अपडेट में एक फीचर को देखा गया है, जो वीडियो में फॉर्वर्ड या बैकवर्ड बटन को जोड़ता है। प्लेटफॉर्म ने इससे पिछले वर्जन में मल्टीपल प्रोफाइल फीचर को जोड़ा था।

WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, Android के लिए WhatsApp Beta को 2.23.24.6 अपडेट मिला है, जिसमें एक नए फीचर को देखा गया है। फिलहाल इस फीचर को कथित तौर पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है और आने वाले समय में इसे और अधिक टेस्टर्स तक पहुंचाया जाएगा। नए अपडेट में देखा गया है कि अब यूजर्स वीडियो पर बेहतर कंट्रोल के लिए कुछ अतिरिक्त बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement
 

ऐप के अंदर वीडियो चलाते समय उसे स्किप किया जा सकता है, जिसके लिए इसमें आगे या पीछे करने के बटन को जोड़ा गया है। वेबसाइट ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अब स्क्रीन के बाईं या दाईं ओर डबल-टैप करके वीडियो को आगे और पीछे स्किप करना संभव है। यह फीचर YouTube के समान ही प्रतीत होता है। इसके साथ यूजर्स अब प्राप्त या भेजे गए वीडियो में आसानी से नेविगेट कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अब आप प्रोग्रेस बार का उपयोग किए बिना किसी वीडियो के सबसे महत्वपूर्ण भाग तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ सकते हैं या किसी चीज को दोबारा देखने के लिए रिवाइंड कर सकते हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि वीडियो को आगे और पीछे करने का फीचर सीमित संख्या में बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, जो Google Play Store से एंड्रॉयड अपडेट के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा इंस्टॉल करते हैं, और आने वाले हफ्तों में इसे और भी अधिक लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Beta, Whatsapp Beta Update
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.