WhatsApp के एंड्रॉयड लेटेस्ट बीटा में मिला कैटालॉग शॉर्टकट व नया कॉल बटन फीचर

आपको बता दें, नया कॉल बटन फीचर केवल बिजनेस चैट्स के लिए ही उपलब्ध है, जिसमें व्हाट्सऐप पर कैटालॉग ऑफर किए जाते हैं। इस विकल्प को मौजूदा वीडियो और वॉयस कॉल शॉर्टकट की जगह दी गई है, जो कि रेगलुर चैट्स में अभी भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 सितंबर 2020 14:27 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp 2.20.201.4 बीटा अपडेट लेकर आया नए फीचर
  • बिजनेस चैट्स के लिए उपलब्ध होगा कैटालॉग शॉर्टकट
  • केवल बिजनेस चैट्स में ही मिलेगा नया कॉल बटन

रेगुलर व्हाट्सऐप चैट के लिए नहीं है ये बदलाव

WhatsApp के एंड्रॉयड यूज़र्स को लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में नया कैटालॉग शॉर्टकट प्राप्त हुआ है, जो कि बिजनेस चैट्स के लिए उपलब्ध होगा। नए कैटालॉग शॉर्टकट के लिए जगह बनाने के लिए व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉल और वॉयस कॉल शॉर्टकट को मर्ज करते हुए एक नया कॉल बटन पेश किया है। हालांकि, यह फीचर केवल बिजनेस अकाउंट के लिए ही उपलब्ध होगा। रेगुलर चैट्स के लिए इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि व्हाट्सऐप पर अपने निजी कॉन्टेक्स के साथ चैट करने पर आपको वीडियो और वॉयस कॉल शॉर्टकट अभी भी दिखेगा।

WhatsApp ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप वर्ज़न 2.20.201.4 बीटा में नए कैटालॉग शॉर्टकट को जगह देने के लिए नया सम्मिलित कॉल बटन पेश किया है। नए कॉल बटन पर एक बार टैप करने पर आपको पॉप-अप मैन्यू नज़र आएगा जिसमें आपको विकल्प दिया जाएगा कि आप वीडियो कॉल करना चाहेंगे या फिर वॉयस कॉल।
 

आपको बता दें, नया कॉल बटन फीचर केवल बिजनेस चैट्स के लिए ही उपलब्ध है, जिसमें व्हाट्सऐप पर कैटालॉग ऑफर किए जाते हैं। इस विकल्प को मौजूदा वीडियो और वॉयस कॉल शॉर्टकट की जगह दी गई है, जो कि रेगलुर चैट्स में अभी भी उपलब्ध है।

कैटालॉग शॉर्टकट अपडेट का उद्देश्य व्हाट्सऐप के माध्यम से बिजनेस करने वाले यूज़र्स के प्रोटक्ट पोर्टफोलियो का क्विक एक्सेस प्रदान करेगा।
Advertisement

WABetaInfo ने इस महीने की शुरुआत में इस फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप वर्ज़न 2.20.200.3 बीटा में दी थी। हालांकि, अब इस फीचर को सभी बीटा यूज़र्स के लिए वर्ज़न 2.20.201.4 बीटा में पेश कर दिया गया है।
Advertisement

आप व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनने के बाद लेटेस्ट बीटा को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा रिलीज़ एपीके मिरर के माध्यम से एपीके फाइल में उपलब्ध है, जिसे आपके फोन में साइलोडेड किया जा सकता है।

आपको बता दें, हाल ही के बीटा रिलीज़ में व्हाट्सऐप ने मच अवेटिड मल्टी डिवाइस फीचर और वॉलपेपर कस्टमाइज़ेशन जैसे फीचर के संकेत दिए हैं। इसके अलावा, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने “recently used emoji” से जुड़ी समस्या में भी सुधार पेश किया था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.