WhatsApp इस पॉपुलर ऐप को पछाड़ बना नंबर वन

WhatsApp आखिर कौन से पॉपुलर ऐप को पटकनी देकर टॉप पर पहुंच गया है। जानें

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 18 जनवरी 2019 14:23 IST
ख़ास बातें
  • 2018 में इंस्टाग्राम ने की 35 प्रतिशत की वृद्धि
  • ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, भारत और यूके में WhatsApp ने बाजी मारी
  • यूएस और फ्रांस में Snapchat ने मारा टॉप

WhatsApp इस पॉपुलर ऐप को पछाड़ बना नंबर वन

Photo Credit: App Annie

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook को पटकनी देकर टॉप पर पहुंच गया है। बुधवार यानी 16 जनवरी को जारी हुई इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल फेसबुक के स्वामित्व वाला WhatsApp भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला ऐप बन गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दो सालों में व्हाट्सऐप ने 30 प्रतिशत तो वहीं दूसरी तरफ Facebook और Facebook Messenger ने क्रमश: 20 और 15 प्रतिशत की वृद्धि की है।

व्हाट्सऐप के अलावा फेसबुक के फोटो और वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का आंकड़ा भी बेहतरीन रहा। Instagram ने पिछले दो सालों में 35 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह जानकारी ऐप एन्नी (App Annie) द स्टेट ऑफ मोबाइल 2019 रिपोर्ट से सामने आई है कि मंथली एक्टिव यूजर की बात करें तो फेसबुक अब सबसे पॉपुलर मोबाइल ऐप नहीं रहा। जनवरी 2017 से दिसंबर 2018 के बीच इंस्टाग्राम के यूजर्स की संख्या में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
 

Photo Credit: App Annie

सभी सोशल ऐप्स कैटेगरी में अगर यूजर एंगेज्मेंट की बात करें तो यहां भी WhatsApp ने बाजी मारते हुए टॉप पर अपनी जगह बना ली है। ऐप एन्नी (App Annie) के मुताबिक, औसत मंथली सेशन प्रति यूजर की बात करें तो 2018 में WhatsApp सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला सोशल ऐप बना।
 

Photo Credit: App Annie

एक और जहां ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, भारत और यूके में व्हाट्सऐप ने बाजी मारी ठीक उसी तरह यूएस और फ्रांस में Snapchat ने टॉप पर अपनी जगह हासिल की। चीन, जापान और साउथ कोरिया में WeChat, Line और KakaoTalk जैसे ऐप्स ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.