WhatsApp ने फरवरी में 97 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स किए बैन

इससे पहले जनवरी 2025 में, WhatsApp ने 99 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स को बैन किया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 19:11 IST
ख़ास बातें
  • फरवरी में 9,967,000 भारतीय अकाउंट्स को IT नियम 2021 के तहत बैन किया गया
  • फरवरी 2025 में WhatsApp को 17,649 यूजर्स की शिकायतें मिलीं
  • इनमें से 427 अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp ने फरवरी 2025 में 97 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स को बैन किया था। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म पर बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े और दुरुपयोग के मामलों से निपटने के लिए की गई है। इनमें से 14 लाख से अधिक अकाउंट्स को प्रोएक्टिवली बैन किया गया, यानी इन्हें किसी यूजर की रिपोर्ट मिलने से पहले ही हटा दिया गया। Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म समय-समय पर ऐसी कार्रवाई करता रहता है।

WhatsApp ने अपनी मंथली सेफ्टी रिपोर्ट में खुलासा किया कि 9,967,000 भारतीय अकाउंट्स को IT नियम 2021 के तहत बैन किया गया। ये नियम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स की शिकायतों को प्रभावी ढंग से संभालने और हानिकारक एक्टिविटीज के खिलाफ कदम उठाने के लिए बाध्य करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2025 में WhatsApp को 17,649 यूजर्स की शिकायतें मिलीं, जिनमें से 427 अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म ने भारत की Grievance Appellate Committee से प्राप्त दो निर्देशों का पालन भी किया।
Advertisement

इससे पहले जनवरी 2025 में, WhatsApp ने 99 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स को बैन किया था। लगातार इतने बड़े पैमाने पर बैन किए जाने से यह स्पष्ट होता है कि भारत में स्पैम, फर्जीवाड़ा और नियमों के उल्लंघन के मामलों में तेजी आई है। भारत में 500 मिलियन से अधिक यूजरबेस के साथ, WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म की सेफ्टी और प्राइवेसी को प्राथमिकता देने का दावा करता है।

कंपनी का कहना है कि इसके लिए कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी, डेटा साइंटिस्ट्स और एक्सपर्ट्स का निवेश किया है।
Advertisement

WhatsApp यूजर्स को अनजाने में बैन होने से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देता है। किसी को ग्रुप में जोड़ने से पहले उनकी अनुमति लें और बिना सहमति दोबारा न जोड़ें। स्पैम मैसेजिंग, ऑटो-रिप्लाई टूल्स या थर्ड-पार्टी WhatsApp वर्जन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह अकाउंट बैन का कारण बन सकता है। केवल विश्वसनीय सोर्स से मिले मैसेज ही फॉरवर्ड करें और ब्रॉडकास्ट लिस्ट का जरूरत से ज्यादा उपयोग न करें। सबसे अहम, फेक न्यूज, उत्पीड़न या किसी अवैध गतिविधि में शामिल होने से बचें, वरना WhatsApp आपके अकाउंट को स्थायी रूप से बैन कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.