WhatsApp ने भारत में 14 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, जाने क्यों?

रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में वॉट्सऐप ने 14.26 लाख अकाउंट्स को बैन किया। भारतीय अकाउंट की पहचान +91 फोन नम्बर से की जाती है। 

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2022 18:55 IST
ख़ास बातें
  • फरवरी में वॉट्सऐप ने 14.26 लाख अकाउंट्स को बैन किया।
  • भारतीय अकाउंट की पहचान +91 फोन नम्बर से की जाती है।
  • वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में दी बैन की जानकारी।

पिछले कुछ सालों में यूजर सेफ्टी के लिए व्हाट्सऐप ने लगातार आर्टिफिशल इंटेलीजेंस में निवेश किया है।

WhatsApp ने फरवरी महीने में 14.26 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया। प्लेटफॉर्म ने ये बैन यूजर्स की ओर से ग्रिवेंस चैनल पर मिली शिकायतों और अपने सिस्टम मैकेनिज्म के आधार पर किए हैं। वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट जारी कर इसकी जानकारी दी। 

वॉट्सऐप ने कहा है कि उसे 335 शिकायतें मिलीं और 1 फरवरी से 21 फरवरी के बीच 21 अकाउंट्स पर एक्शन लिया गया। कुल मिली शिकायतों में से 194 में बैन करने की अपील की गई थी जबकि अन्य शिकायतें सपोर्ट, प्रोडक्ट सपोर्ट और सेफ्टी को लेकर मिली थीं। 
Advertisement

"हम सभी शिकायतों के लिए उत्तर देते हैं, उनको छोड़कर जिनमें लगता है कि शिकायत दो बार भेजी गई है या डुप्लीकेट है। शिकायत के अनुसार किसी अकाउंट को 'actioned' कहा जाता है जब या तो उसे बैन किया जाता है या पुरानी शिकायत के आधार पर फिर से एक्टिवेट किया जाता है।" मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को जारी की रिपोर्ट में कहा। 

रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में वॉट्सऐप ने 14.26 लाख अकाउंट्स को बैन किया। भारतीय अकाउंट की पहचान +91 फोन नम्बर से की जाती है। 
Advertisement

वॉट्सऐप के एक अधिकारी ने ईमेल के जरिए बताया, "यह यूजर सेफ्टी रिपोर्ट यूजर की शिकायतों और अकाउंट्स पर की गई कार्रवाईयों की जानकारी देती है। इसमें वे सभी कदम शामिल हैं जो हमने प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह के अभद्र व्यवहार को रोकने के लिए उठाए हैं। फरवरी माह की लेटेस्ट रिपोर्ट में व्हाट्सऐप ने 14 लाख अकाउंट्स को बैन किया है।"
Advertisement
 
पिछले कुछ सालों में व्हाट्सऐप ने लगातार आर्टिफिशल इंटेलीजेंस में निवेश किया है। इसके साथ कई दूसरी तकनीकों को भी सहारा लिया है। इसके अलावा डाटा साइंटिस्ट और ऐक्सपर्ट्स को भी शामिल किया है ताकि यूजर्स को सुरक्षित प्लेटफॉर्म दिया जा सके। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Update

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.