WhatsApp ने 1 लाख 66 हजार अकाउंट बैन किए, जानें वजह

यूजर्स grievance_officer_wa@support.whatsapp.com पर मेल या India Grievance Officer के पते पर डाक के जरिए शिकायत कर सकते हैं।

WhatsApp ने 1 लाख 66 हजार अकाउंट बैन किए, जानें वजह

WhatsApp ने मार्च में 1.85 मिलियन से अधिक अकाउंट को बैन किया था

ख़ास बातें
  • WhatsApp को ऐप के ग्रीवांस सिस्टम के जरिए मिली थी 844 शिकायतें
  • 123 अनुरोधों पर की गई कार्रवाई
  • प्लेटफॉर्म ने मार्च में 1.85 मिलियन से अधिक अकाउंट को बैन किया था
विज्ञापन
WhatsApp ने अपनी 11वीं यूजर सेफ्टी मंथली रिपोर्ट जारी की है, जिससे पता चलता है कि कंपनी ने भारत के कानूनों या WhatsApp की टर्म्स ऑफ सर्विस का उल्लंघन करने के लिए भारत में कुछ अकाउंट पर कार्रवाई की है। IT Act 2021 के अनुसार, व्हाट्सऐप ने ऐप के ग्रीवांस सिस्टम के जरिए भारत में यूजर्स द्वारा प्राप्त शिकायतों के जवाब में कार्रवाई की है और अप्रैल 2022 के महीने में 1.66 मिलियन (16,60,000) से अधिक अकाउंट पर बैन लगा दिया है। कंपनी ने 1 जून 2022 को अप्रैल की सेफ्टी रिपोर्ट जारी की।

सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) के तहत WhatsApp की इंडिया मंथली रिपोर्ट, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022 तक की अवधि की जानकारी दिखाती है। रिपोर्ट से पता चलता है कि यूजर्स द्वारा कुल 844 शिकायतें भेजी गईं, जिनमें से 90 अकाउंटिंग सपोर्ट संबंधित थीं, 670 बैन की अपील से संबंधित थीं, 34 प्रोडक्ट सपोर्ट से संबंधित थीं, 13 सेफ्टी से संबंधित थीं, और बची 37 अन्य सपोर्ट से संबंधित थीं। इनमें से केवल 123 अनुरोधों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 'अन्य' कैटेगरी की केवल 1 शिकायत को छोड़कर सभी 'बैन' कैटेगरी की शिकायतें थीं। 

यह ध्यान रखना जरूरी है कि कार्रवाई करने का मतलब है या तो किसी अकाउंट पर बैन लगाना या यूजर्स की शिकायत के चलते पहले से बैन अकाउंट को दोबारा एक्टिवेट करना। यूजर्स grievance_officer_wa@support.whatsapp.com पर मेल या India Grievance Officer के पते पर डाक के जरिए शिकायत कर सकते हैं। दुरुपयोग और अन्य हानिकारक एक्टिविटी को रोकने के लिए WhatsApp के अपने टूल्स और संसाधन भी हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट पर कमेंट करते हुए, व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, (अनुवादित) "हम दुरुपयोग को रोकने और मुकाबला करने में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं में इंडस्ट्री लीडर हैं। अपनी सुरक्षा सुविधाओं और नियंत्रणों के अलावा, इन प्रयासों की निगरानी करने के लिए हम इंजीनियरों, डेटा वैज्ञानिकों, विश्लेषकों, शोधकर्ताओं, और कानून प्रवर्तन, ऑनलाइन सुरक्षा और प्रौद्योगिकी विकास के विशेषज्ञोंकी एक टीम को नियुक्त करते हैं।"

दूसरी ओर, WhatsApp ने 1 मई को जारी अपनी पिछली मंथली रिपोर्ट में बताया था कि प्लेटफॉर्म ने मार्च में 1.85 मिलियन से अधिक अकाउंट को बैन किया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp account banned

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »