WhatsApp डार्क थीम के लिए जारी हुआ नया अपडेट

WhatsApp Beta के एंड्रॉयड वर्ज़न के लिए इस साल जनवरी में एक अपडेट जारी किया गया था, जो वर्ज़न का यह लेटेस्ट अपडेट वर्ज़न 2.20.31 के साथ आया था। इस अपडेट में ऐप में छह सॉलिड रंग जोड़े गए थे।

WhatsApp डार्क थीम के लिए जारी हुआ नया अपडेट

नया WhatsApp Android Beta अपडेट वर्ज़न 2.20.60 के साथ आता है

ख़ास बातें
  • WhatsApp Beta एंड्रॉयड का यह लेटेस्ट अपडेट वर्ज़न 2.20.60 के साथ आता है
  • इस अपडेट में कई नए सॉलिड रंग के बैकग्राउंड के विकल्प जोड़े गए हैं
  • व्हाट्सऐप बीटा का नया अपडेट गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के तहत मिलेगा
विज्ञापन
WhatsApp Android Beta को एक नया अपडेट मिला है, जो डार्क थीम के लिए अतिरिक्त 'सॉलिड रंग' के विकल्प लाता है। इन सॉलिड रंग के बैकग्राउंड को यूज़र्स अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लाइट बैकग्राउंड को बदलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नया व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा अपडेट वर्ज़न 2.20.60 के साथ आता है और गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सऐप ने मूल रूप से जनवरी 2020 में 2.20.31 वर्ज़न जारी किया था, जिसमें यूज़र्स को डार्क थीम के लिए छह सॉलिड रंग के विकल्प मिले थे। क्योंकि यह बीटा वर्ज़न है, इसलिए नए बदलावों को आज़माने के लिए आपको WhatsApp Beta के एंड्रॉयड वर्ज़न के लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड करना होगा। बता दें कि व्हाट्सऐप बीटा केवल टेस्टिंग के लिए होता है। यह अस्थाई वर्ज़न होता है, जिसकी वजह से इसमें बग्स (समस्याएं) भी हो सकते हैं।

साल की शुरुआत में व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा अपडेट में छह सॉलिड रंग के विकल्प लाए गए थे। अब नए अपडेट में इन रंगों की संख्या को 27 कर दिया गया है। अपने डिवाइस पर ठोस रंग विकल्पों की नई रेंज का अनुभव करने के लिए आपको WhatsApp Beta वर्ज़न 2.20.60 डाउनलोड करना होगा। आप गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं और फिर सीधे गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप बिना रजिस्ट्रेशन के इसे इंस्टॉल करना चाहते हैं तो आप APK Mirror से व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

अपडेट को डाउनलोड करने के बाद आप अपने व्हाट्सऐप में सेटिंग्स के अंदर चैट ऑप्शन पर जाएं और वहां मौजूद वॉलपेपर ऑप्शन पर टैप करें। अब यहां आपको  सॉलिड रंग के सभी विकल्प दिखाई देंगे। आप इनमें से कोई भी रंग चुन कर सेव कर सकते हैं। यह रंग आपकी सभी चैट पर दिखाई देगा। जैसा कि हमने पहले बताया है बीटा अपडेट केवल टेस्टिंग के लिए है। ऐसे में हो सकता है कि इसमें कुछ समस्या भी हो सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »