WhatsApp का मेड इन इंडिया ऑप्शन Sandes ऐप सरकार ने किया लॉन्च, शुरू हुआ ट्रायल!

WhatsApp Indian Alternative: भारत सरकार ने नया Sandes (GIMS) ऐप लॉन्च किया है, जो WhatsApp का एक इंस्टेंट मैसेजिंग विकल्प है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 फरवरी 2021 13:06 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Indian Alternative 'Sandes' ऐप हुआ लॉन्च
  • Government Instant Messaging System (GIMS) नाम से भी जाना जा रहा है
  • फिलहाल केवल सरकारी कर्मचारियों को दिया जा रहा है एक्सेस

WhatsApp Indian Alternative: ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है

WhatsApp Indian Alternative: डेटा प्राइवेसी को लेकर हमने 2020 में काफी बड़ी खबरें पढ़ी। इसके लिए सरकार ने कई इंटरनेट कंपनियों को अपने सर्वर भारत में ही लगाने के आदेश दिए। फिर सितंबर में सैंकड़ों चीनी डेवलपर्स के ऐप्स को भारत में बैन (Chinese Apps Banned) करना और आत्मनिर्भर भारत कैंपेन के तहत भारतीय डेवलपर्स को सुरक्षित देसी ऐप्स विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना। साल 2020 में काफी कुछ घटित हुआ और अब WhatsApp का नया भारतीय विकल्प (WhatsApp Alternative) "Sandes" ऐप लॉन्च हुआ है। हाल ही में प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करने के बाद व्हाट्सऐप ने दुनिया भर में काफी आलोचाए झेली। करोड़ों यूज़र्स ने Telegram और Signal ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। ऐसे में अब भारतीयों के लिए सरकार नया इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Sandes लेकर आई है।

Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने नया Sandes ऐप लॉन्च किया है, जो WhatsApp का एक इंस्टेंट मैसेजिंग विकल्प है। ऐप पूरी तरह से भारतीय है और फिलहाल ट्रायल बेसिस पर काम कर रहा है। रिपोर्ट आगे बताती है कि Sandes (संदेस) ऐप, जिसे GIMS कहा जा रहा है, फिलहाल चुनिंदा सरकारी कर्मचारियों को इस्तेमाल करने के लिए दिया गया है। इस ऐप को Government Instant Messaging Systam (GIMS) कहा जा रहा है। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ऐप को केवल सरकारी काम काज के लिए पेश किया गया है या इसे आम जनता भी इस्तेमाल कर सकेगी।
Advertisement

साल की शुरुआत में WhatsApp ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किए थे, जिसके बाद Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी सवालों के घेरे में आ गई थी। इसके बाद करोड़ों यूज़र्स ने Telegram और Signal ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। हालांकि ऐप डेवलपर ने अपनी साफाई में साफ कहा था कि ये बदलाव आम यूज़र के लिए नहीं थे, बल्कि बिजनस अकाउंट्स के लिए किए गए थे। फिर भी, सरकार ने कंपनी ने सवाल किए थे और यूज़र्स की निजी जानकारी को लेकर चिंता व्यक्त की थी। ऐसा हो सकता है कि Sandes ऐप को इसी के चलते लॉन्च किया गया हो। सरकारी काम-काज संवेदनशील होते हैं और सरकारी कर्मचारियों को इस ऐप का एक्सेस मिलना बताता है कि सरकार को फिलहाल WhatsApp पर पूरी तरह से भरोसा नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप Android और iOS प्लेटफॉर्म पर काम करता है। हालांकि ऐप दोनों ही प्लेटफॉर्म के ऐप स्टोर में उपलब्ध नहीं है। इसे सीधे सरकारी कर्मचारियों को दिया जा रहा है। Sandes ऐप नए मॉर्डन चैटिंग ऐप्स जैसा ही बनाया गया है, जिसमें चैटिंग के साथ-साथ वॉइस मैसेज और मीडिया फाइल्स ट्रांस्फर करने का विकल्प भी मिलता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.