WhatsApp स्टेटस पर लगेंगे म्यूजिक, प्रॉम्प्ट्स और पोल्स! रिलीज हुए 4 नए धमाकेदार फीचर्स

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब Instagram जैसी स्टोरीज का एक्सपीरियंस धीरे-धीरे अपने प्लेटफॉर्म में भी शामिल कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2025 18:54 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने स्टेटस फीचर के लिए 4 नए टूल्स जारी किए
  • स्टेटस में पोल्स और सवाल जोड़कर फॉलोअर्स से सीधा इंटरैक्शन किया जा सकेगा
  • मेटा के मुताबिक, ये फीचर्स सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट होंगे

WhatsApp Status Features: अब आप स्टेटस में सवाल पूछ सकते हैं, पोल चला सकते हैं या किसी टॉपिक पर फीडबैक ले सकते हैं

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। ऐप ने स्टेटस फीचर को और पर्सनल, इंटरैक्टिव और क्रिएटिव बनाने के लिए चार नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अगर आप रोजाना स्टेटस लगाते हैं, चाहे मूड शेयर करना हो, कोई एनाउंसमेंट हो या बस एक गाना सुनाते हुए इमोजी डालनी हो, अब आप इसे और भी कस्टमाइज कर पाएंगे। अब यूजर्स अपने स्टेटस में डायरेक्ट गाने जोड़ सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्सटर्नल रिकॉर्डिंग के। दूसरा बड़ा फीचर फोटो कोलाज है, जिसके जरिए एक ही स्टेटस में मल्टीपल इमेज को एक फ्रेम में सजाकर शेयर किया जा सकता है।

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब Instagram जैसी स्टोरीज का एक्सपीरियंस धीरे-धीरे अपने प्लेटफॉर्म में भी शामिल कर रहा है। इन नए फीचर्स की टेस्टिंग कुछ महीनों से चल रही थी और अब इन्हें ऑफिशियली रोलआउट किया जा रहा है। सबसे पहले बात करें म्यूजिक की, अब आप अपने स्टेटस में डायरेक्ट गाने जोड़ सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्सटर्नल रिकॉर्डिंग के। WhatsApp में म्यूजिक सेलेक्शन का एक इंटरफेस मिलेगा, जहां से आप गाना चुनकर बैकग्राउंड में ऐड कर पाएंगे। इससे स्टेटस का इमोशनल और एस्थेटिक इम्पैक्ट काफी बढ़ जाएगा।

दूसरा बड़ा फीचर है फोटो कोलाज। अब आप एक ही स्टेटस में मल्टीपल इमेजेज़ को एक फ्रेम में सजाकर शेयर कर सकते हैं। यानी ट्रैवल, पार्टी या फैमिली फोटोज को अब स्लाइड्स में डालने की बजाय एक क्रिएटिव कोलाज में पेश किया जा सकता है।

तीसरा नया टूल है कस्टम स्टिकर्स। अब यूजर्स खुद के बनाए हुए स्टिकर को भी स्टेटस में ऐड कर सकेंगे। इससे स्टेटस का मजा और ज्यादा पर्सनलाइज्ड हो जाएगा, खासकर त्योहार, बर्थडे या मीम्स वाले अपडेट्स के लिए।
Advertisement

और चौथा सबसे इंटरऐक्टिव फीचर है प्रॉम्प्ट्स और पोल्स। यानी अब आप स्टेटस में सवाल पूछ सकते हैं, पोल चला सकते हैं या किसी टॉपिक पर फीडबैक ले सकते हैं। यह फीचर Instagram और Telegram जैसी ऐप्स में पहले से पॉपुलर है, और अब WhatsApp भी उसी लेवल पर यूजर्स को जोड़ने की तैयारी में है।
Advertisement

इन सभी फीचर्स को फिलहाल लिमिटेड रोलआउट के जरिए रोलआउट किया जा रहा है, लेकिन आने वाले हफ्तों में यह एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.