Virat Kohli ऐप लॉन्च, जानें क्या है खास

क्रिकेटर विराट कोहली आज अपनी 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। विराट कोहली का यह जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए और भी खास हो गया है। दरअसल, विराट कोहली के पहले आधिकारिक मोबाइल ऐप का लॉन्च कर दिया गया है।

Virat Kohli ऐप लॉन्च, जानें क्या है खास
ख़ास बातें
  • विराट कोहली ऐप में कोहली के क्रिकेट करियर का पूरा ब्योरा मिलेगा
  • ऐप में अलग से स्टोर भी है जहां से आप चाहें तो शॉपिंग कर पाएंगे
  • यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़े हैं
विज्ञापन
क्रिकेटर विराट कोहली आज अपनी 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। विराट कोहली का यह जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए और भी खास हो गया है। दरअसल, विराट कोहली के पहले आधिकारिक मोबाइल ऐप का लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप को एंड्रॉयड पर Virat Kohli Official App के नाम से जाना जाएगा और Virat के नाम से iOS पर। अब कोहली के फैन इस ऐप के ज़रिए भारतीय कप्तान के साथ आसानी से जुड़े सकते हैं। इस ऐप में कोहली से संबंधित खबरें और अन्य अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा प्रशंसक कोहली से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपना सामान्य ज्ञान जांच सकते हैं। इस ऐप की मदद से विराट कोहली क्रिकेट के दीवानों से भी जु़ड़ सकेंगे। सोशल इंटीग्रेशन की मदद से यूज़र विराट कोहली के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज को देख पाएंगे।

आधिकारिक विराट कोहली ऐप में कोहली के क्रिकेट करियर का पूरा ब्योरा मिलेगा। जैसे कि कोहली ने कितने मैच खेले हैं? कितने रन बनाए हैं? अगर आप आंकड़ों में बहुत ज़्यादा रुचि नहीं रखते हैं तो आप कोहली के जीवन से जुड़े सवालों के जवाब दे सकते हैं। आप सही जवाब देने पर प्वाइंट कलेक्ट करेंगे जिनका इस्तेमाल विराट कोहली मर्चेनडाइज़ खरीदने के लिए किया जा सकेगा। ऐप में अलग से स्टोर भी है जहां से आप चाहें तो शॉपिंग कर पाएंगे। आप चाहें तो ऐप Journey टैब पर टैप करके विराट कोहली के रिकॉर्ड से भरे करियर पर नज़र डाल सकते हैं। इस ऐप में कोहली का फिटनेस चैलेंज भी उपलब्ध है।
 
virat

आप आधिकारिक विरोट कोहली ऐप से इस क्रिकेटर से जुड़ी खबरें तो पाएंगे ही, साथ में एक्सक्लूसिव वॉलपेपर, वीडियो और इमेज डाउनलोड कर सकते हैं। कोहली द्वारा खेले जा रहे मैच का लाइव स्ट्रीम भी इस ऐप पर देखा जा सकेगा।

इस ऐप को इस्तेमाल के लिए कम से कम एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप या आईओएस 10 होना चाहिए। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है और आईफोन के लिए ऐप स्टोर से। आप अपने फेसबुक या गूगल अकाउंट की मदद से इस ऐप में लॉग इन कर पाएंगे। इस ऐप को कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट और इंटरटेनमेंट द्वारा डेवलप किया गया है।

यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़े हैं। 2017 में विराट सुपर क्रिकेट गेम लॉन्च किया गया था। करीब दो साल पहले Moto G Turbo Virat Kohli Edition मार्केट आया था। इसके अलावा Gionee A1 Virat Kohli Signature Edition भी पेश हो चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »