• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter वेबसाइट कुछ यूजर्स के लिए डाउन, कंपनी कर रही है सुधार पर काम

Twitter वेबसाइट कुछ यूजर्स के लिए डाउन, कंपनी कर रही है सुधार पर काम

बुधवार देर रात से कई यूज़र्स Twitter डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं, जो सिलसिला गुरुवार सुबह तक ज़ारी रहा है। वहीं, ट्विटर का कहना है कि वह इशू को फिक्स करने पर काम कर रहे हैं।

Twitter वेबसाइट कुछ यूजर्स के लिए डाउन, कंपनी कर रही है सुधार पर काम
ख़ास बातें
  • Twitter का कहना है कि समस्या के सुधार पर हो रहा है काम
  • भारत और ट्विटर के बीत चल रही है कई मुद्दों पर तनातनी
  • हाल ही में लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का गलत नक्था दिखाया था
विज्ञापन
बुधवार देर रात से कई यूज़र्स Twitter डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं, जो सिलसिला गुरुवार सुबह तक ज़ारी रहा है।  वहीं, ट्विटर का कहना है कि वह इशू को फिक्स करने पर काम कर रहे हैं। Downdetector वेबसाइट के अनुसार, ज्यादातर लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेबसाइट के ठीक से काम न करने की शिकायत की। सुबह 7.10 मिनट तक कुल मिलाकर 6,000 से ज्यादा यूज़र्स ने ट्विटर में आ रही दिक्कतों को रिपोर्ट किया, जिसमें से 93 प्रतिशत लोगों ने ट्विटर वेबसाइट से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया था।  

गुरुवार सुबह तक यूज़र्स ने Twitter में आ रही दिक्कतों को रिपोर्ट किया है। Downdetector वेबसाइट के अनुसार, 6000 से भी ज्यादा लोगों ने ट्विटर इशू को रिपोर्ट किया, जिसमें से 93 प्रतिशत लोगों ने ट्विटर वेबसाइट के ठीक से काम न करने की शिकायत की है। हालांकि, इस संबंध में ट्विटर का कहना है कि "हो सकता है कि वेब पर आप में से कुछ यूज़र्स की प्रोफाइल के ट्वीट लोड नहीं हो रहे हों। हम इस समय इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं।"
 

इस ट्वीट के तुरंत बाद एक अन्य ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था "ट्वीट्स अब आपको अपनी प्रोफाइल पर दिखाई देने चाहिए, लेकिन वेब के लिए ट्विटर के अन्य भाग फिलहाल आपके लिए लोड नहीं हो रहे हैं। हम चीजों को सामान्य करने के लिए अपना काम करना जारी रखे हुए हैं।"

आपको बता दें, इस वक्त भारत और ट्विटर के बीच कई मुद्दों को लेकर तनातनी चल रही है। सबसे पहले भारत सरकार ने देश में नए IT नियमों को जानबूझ कर अनदेखी करने का आरोप लगाया था। वहीं, पिछले ही दिनों ट्विटर ने एक गलत नक्शा दिखाया था, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को भारत के बाहर दर्शाया गया था। हालांकि, विरोध के बाद सोमवार को वो नक्शा प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Downdetector
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »