Twitter पर जाली एकाउंट्स से परेशान बड़े ब्रांड्स, Elon Musk ने हटाया ब्लू टिक का ऑप्शन

ट्विटर पर मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla सहित बहुत से बड़े ब्रांड्स के जाली एकाउंट्स दिख रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2022 17:04 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने पिछले महीने ट्विटर को टेकओवर किया था
  • इसके बाद से ट्विटर में कई बदलाव किए हो रहे हैं
  • मस्क ने कंपनी के स्टाफ को मुश्किल दौर की चेतावनी दी है

ट्विटर के यूजर्स को ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर प्रति माह का भुगतान करने की सुविधा दी गई थी

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के कुछ एकाउंट्स के लिए 'ऑफिशियल' बैज वापस आ गया है। ट्विटर के कई यूजर्स ने नए सब्सक्रिप्शन में वेरिफिकेशन के ब्लू टिक के गायब होने की रिपोर्ट दी है। पिछले महीने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने की डील पूरी करने के बाद Elon Musk ने यूजर्स को ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर प्रति माह का भुगतान करने की सुविधा दी थी। 

इससे पहले वेरिफाइड एकाउंट का संकेत देने वाला यह टिक केवल राजनेताओं, एक्टर्स और अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों के लिए ही उपलब्ध था। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla सहित बहुत से बड़े ब्रांड्स के जाली एकाउंट्स ब्लू टिक के साथ दिख रहे हैं। फार्मा कंपनी Eli Lilly को इसी तरह के एक जाली एकाउंट से इंसुलिन के बारे में गलत जानकारी दिए जाने के बाद माफी मांगनी पड़ी है। इंसुलिसन के अधिक प्राइसेज को लेकर विवाद चल रहा है। Eli Lilly के जाली ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर कहा गया था कि इंसुलिन मुफ्त होगी। इसके बाद कंपनी ने कहा, "हम उन लोगों से माफी मांगते हैं जिन्हें हमारे जाली एकाउंट से गलत जानकारी वाला एक मैसेज मिला है।" कंपनी ने अपने वास्तविक ट्विटर हैंडल की भी जानकारी दी है।  
Advertisement

इसके अलावा Tesla के एक जाली एकाउंट से भी कई भ्रामक ट्वीट किए गए हैं। इस सप्ताह मस्क ने कंपनी के वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगा दिया था। उन्होंने इसके साथ ही वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी थी। मस्क ने कहा कि इकोनॉमी की स्थिति और यह विज्ञापनों पर निर्भर ट्विटर जैसी कंपनी पर कैसे असर डालेगी इसे नजरअंदाज करने का कोई तरीका नहीं है। मस्क ने ट्विटर के स्टाफ को अपनी पहली ईमेल में नए रूल्स के बारे में जानकारी दी। 

मस्क का कहना है कि वह कंपनी के रेवेन्यू में सब्सक्रिप्शंस की आधी हिस्सेदारी देखना चाहते हैं। इससे पहले ट्विटर के वर्कर्स के लिए स्थायी तौर पर कहीं से भी वर्क करने की व्यवस्था थी। कंपनी ने महामारी के दौरान रिमोट लोकेशन से वर्क की शुरुआत की थी। मस्क ने कहा कि वह ऐसी व्यवस्था के खिलाफ हैं और प्रत्येक मामले के आधार पर इसकी अनुमति दी जाएगी। मस्क ने ईमेल में कहा है कि आगे का रास्ता मुश्किल है और सफलता के लिए कड़ी मेहनत चाहिए। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.