क्रिप्टो फ्रेंडली बना Twitter, Cashtags फीचर से दिखेंगे Bitcoin और Ether के प्राइस

ट्विटर पर एक आसान सर्च के जरिए बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज और उनके मूवमेंट को देखा जा सकेगा

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 20:12 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर के चीफ एग्जिक्यूटिव एलन मस्क को क्रिप्टो का समर्थक माना जाता है
  • नए फीचर की शुरुआत बिटकॉइन और इथर के प्राइसेज के साथ की गई है
  • ट्विटर में बड़े बदलाए किए जा रहे हैं

इस फीचर को '$Cashtags' कहा जा रहा है

बिलिनेयर Elon Musk के माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद से इसमें कई बदलाव हो रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसीज के बड़े समर्थक कहे जाने वाले मस्क ने ट्विटर को भी इस मार्केट से जोड़ने की कोशिश की है। ट्विटर पर एक आसान सर्च के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज और उनके मूवमेंट को देखा जा सकेगा। इसकी शुरुआत Bitcoin और Ether से की गई है। इन दोनों क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस ट्विटर सर्च बार में इन्हें '$' साइन के साथ टाइप करने पर देखे जा सकेंगे। 

इस फीचर को '$Cashtags' कहा जा रहा है। इस बारे में Twitter ने बताया, "किसी बड़े स्टॉक, क्रिप्टोकरेंसी का सिंबल से पहले $ टाइप कर ट्वीट करने पर एक क्लिक किया जा सकने वाला लिंक दिखेगा जो इनके प्राइसिंग ग्राफ और अन्य जानकारी पर ले जाएगा। आप इनके लिए सीधे भी सर्च कर सकते हैं।" हाल ही में मस्क ने ट्विटर को टेकओवर किया था। उन्होंने ट्विटर की टीम को इस फीचर के लिए बधाई दी है। ट्विटर पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स से पता चल रहा है कि यूजर ट्रेडिंग ऐप Robinhood पर भी क्रिप्टो के प्राइसेज एक्सेस कर सकेंगे। ट्विटर ने इस फीचर में जल्द सुधार करने और बिटकॉइन और ETH के अलावा अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को भी जोड़े की जानकारी दी है। 
Advertisement

पिछले महीने मस्क ने बताया था कि उनकी ट्विटर 2.0 योजना में इस प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो के जरिए पेमेंट्स को भी जोड़ा जाएगा। मस्क के अप्रैल में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बिड देने के बाद से उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की वैल्यू आधी से अधिक घट गई है। मस्क ने अप्रैल से कंपनी के लगभग 23 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। इससे उन्हें ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील के लिए फंड जुटाने में आसानी हो सकती है। टेस्ला के शेयर प्राइस में गिरावट से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का मस्क का खिताब भी छिन गया है। फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 174 अरब डॉलर हो गई है। फ्रांस के बड़े कारोबारी Bernard Arnault ने मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। 

ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है। मस्क ने बताया है कि विज्ञापनों में कमी होने से ट्विटर के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि टेस्ला के इनवेस्टर्स के लिए मस्क एक विलेन बन गए हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.