अब Truecaller से Google Duo के जरिए करें वीडियो कॉल

ट्रूकॉलर ने बुधवार को अपने आईओएस ऐप के लिए नई अपडेट के साथ वीडियो कॉल फ़ीचर जारी कर दिया। ट्रूकॉलर ने वीडियो कॉलिंग फ़ीचर के लिए गूगल डुओ के साथ साझेदारी की है। गूगल के साथ साझेदारी का ऐलान कॉलर आईडी ऐप ट्रूकॉलर ने मार्च में किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जुलाई 2017 17:24 IST
ट्रूकॉलर ने बुधवार को अपने आईओएस ऐप के लिए नई अपडेट के साथ वीडियो कॉल फ़ीचर जारी कर दिया। ट्रूकॉलर ने वीडियो कॉलिंग फ़ीचर के लिए गूगल डुओ के साथ साझेदारी की है। गूगल के साथ साझेदारी का ऐलान कॉलर आईडी ऐप ट्रूकॉलर ने मार्च में पेश किया था। अब लेटेस्ट अपडेट  (वी7.70) के साथ, यूज़र ट्रूकॉलर ऐप से ही अपने कॉन्टेक्ट को वीडियो कॉल कर सकेंगे।

आईफोन ट्रूकॉलर ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करने के बाद, यूज़र को कॉन्टेक्ट सेक्शन में चुनिंदा कॉन्टेक्ट के लिए गूगल डुओ वीडियो कॉल का विकल्प दिखेगा। ऐप में मैसेज भेजने और वॉयस कॉल का विकल्प पहले ही उपलब्ध है, लेकिन नए वीडियो कॉलिंग फ़ीचर के साथ, ट्रूकॉलर को उम्मीद है कि ऐप सिर्फ एक कॉलर आईडी ऐप नहीं रह जाएगा। बल्कि इसमें व्हाट्सऐप की तरह कई फ़ीचर होंगे।

वीडियो कॉल के बारे में कुछ बातें ध्यान रखने योग्य हैं। ट्रूकॉलर में गूगल डुओ सर्विस सिर्फ तभी काम करेगी जब यूज़र ने अपने फोन में गूगल डुओ ऐप भी डाउनलोड किया हो। यह थोड़ा अटपटा जरूर लगता है, लेकिन शायद गूगल ने अपने वीडियो कॉलिंग ऐप के यूज़र की संख्या में इज़ाफे के लिए यह तरीका खोज़ा है। इसके अलावा, यह फ़ीचर अभी एंड्रॉयड के लिए  भी उपलब्ध नहीं है जिसका मतलब है कि आईओएस यूज़र आईओएस यूज़र ट्रूकॉलर में डुओ फ़ीचर का इस्तेमाल सिर्फ दूसरे ट्रूकॉलर आईओएस यूज़र (लेटेस्ट वर्ज़न के साथ) के लिए ही कर सकते हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया कि, ट्रूकॉलर में गूगल डुओ के इंटीग्रेशन के चलते यूज़र को डुओ ऐप अलग से डाउनलोड करने की जरूरत है। ट्रूकॉलर के जरिए डुओ कॉल की कोशिश के दौरान, यूज़र को डुओ ऐप पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है। और यह चौंकाने वाला है कि यूज़र सीधे डुओ कॉल करने की जगह, ट्रूकॉलर के जरिए डुओ कॉल की लंबी प्रक्रिया को क्यों अपनाएंगे। इस साझेदारी के साथ ही, गूगल को अपने वीडियो कॉलिंग ऐप के लिए ट्रूकॉलर के ढाई करोड़ से ज़्यादा यूज़ बेस तक पहुंचने में मदद मिलती है। अब इंतज़ार इस बात का है कि एंड्रॉयड में यह फ़ीचर आने के बाद डुओ इंटीग्रेशन किस तरह काम करता है।
Advertisement

ट्रूकॉलर ने इससे पहले इसी महीने आईफोन के लिए फ्लैश मैसेजिंग फ़ीचर रोलआउट किया था। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र इमोजी, लिंक औप फोन नंबर व लोकेशन एक फ्लैश अपडेट की तरह भेज और रिसीव कर सकते हैं। इस फ़ीचर को ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप के लिए सबसे पहले मार्च के आखिर में लॉन्च किया गया था। गौर करने वाली बात है कि, इसी महीने गूगल डुओ को एंड्रॉयड कॉल लॉग के साथ भी इंटीग्रेट किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.