• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Tinder U: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए आया नया डेटिंग फीचर, ऐसे करें रजिस्टर

Tinder U: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए आया नया डेटिंग फीचर, ऐसे करें रजिस्टर

Tinder U फीचर में छात्र अपनी प्रोफाइल में अपनी यूनिवर्सिटी, ग्रेजुएशन वर्ष, मेजर, क्लब्स और सोसाइटीज की जानकारी जोड़ सकते हैं, जिससे समान रुचियों वाले साथियों से कनेक्ट होना आसान हो जाता है। ​

Tinder U: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए आया नया डेटिंग फीचर, ऐसे करें रजिस्टर
ख़ास बातें
  • कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को आसानी से कनेक्ट करने का मौका देता है
  • इसमें प्रोफाइल में ग्रेजुएशन ईयर, मेजर, क्लब्स आदि डिटेल्स जोड़ सकते हैं
  • साइन-अप प्रोसेस को भी आसान बनाया गया है
विज्ञापन
Tinder ने स्टूडेंट्स के लिए Tinder U नाम का नया इन-ऐप फीचर लॉन्च किया है, जो कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को आसानी से कनेक्ट करने का मौका देगा। इस फीचर में स्टूडेंट्स अपने कैंपस के लोगों से जुड़ सकते हैं और बातचीत शुरू करने के लिए 'Like' या 'Super Like' का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और Tinder U यूज करना चाहते हैं, तो आपको अपने कॉलेज का ईमेल एड्रेस (.edu.in, .ac.in या .in) वेरीफाई करना होगा। यह फीचर स्टूडेंट्स को उनकी ग्रेजुएशन ईयर, मेजर सब्जेक्ट और कैंपस एक्टिविटीज दिखाने की सुविधा देता है, जिससे बातचीत शुरू करना और आसानी से नए दोस्त बनाना मुमकिन हो सकेगा।
 

Tinder U के बेनिफिट्स

कॉलेज-सेंट्रिक प्रोफाइल: छात्र अपनी प्रोफाइल में अपनी यूनिवर्सिटी, ग्रेजुएशन ईयर, मेजर, क्लब्स और सोसाइटीज की जानकारी जोड़ सकते हैं, जिससे समान रुचियों वाले साथियों से कनेक्ट होना आसान हो जाता है। ​

आसान साइन-अप प्रोसेस: टिंडर ने साइन-अप प्रोसेस को आसान बनाया है, जिससे नए यूजर्स सीधे Tinder U के लिए रजिस्टर कर सकते हैं, बिना किसी एक्स्ट्रा स्टेप्स के। ​

एक्सक्लूसिव ऐप आइकन: iOS यूजर्स के लिए, एक स्पेशल Tinder U ऐप आइकन उपलब्ध है, जो ऐप को और भी पर्सनलाइज्ड बनाता है। 
 

इसके लिए योग्यता?

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और Tinder U यूज करना चाहते हैं, तो आपको अपने कॉलेज का ईमेल एड्रेस (.edu.in, .ac.in या .in) वेरीफाई करना होगा। एक बार वेरीफिकेशन पूरा हो जाने के बाद, आप अपनी प्रोफाइल में कॉलेज डिटेल्स, इंटरेस्ट्स और क्लब्स जोड़ सकते हैं ताकि सही लोगों से कनेक्ट हो सकें।

यह फीचर स्टूडेंट्स को उनकी ग्रेजुएशन ईयर, मेजर सब्जेक्ट और कैंपस एक्टिविटीज दिखाने की सुविधा देता है, जिससे बातचीत शुरू करना और आसानी से नए दोस्त बनाना मुमकिन हो सकेगा। अगर आप किसी क्लब या सोसायटी का हिस्सा हैं, तो इसे भी अपनी प्रोफाइल में जोड़ सकते हैं, ताकि आपके जैसे इंटरेस्ट वाले लोग आसानी से जुड़ सकें।
 

Tinder U के लिए ऐसे करें अप्लाई:

  • Tinder ऐप खोलें और Profile आइकन पर टैप करें।
  • Edit Info सेक्शन में जाएं।
  • School या College का नाम डालें।
  • Apply for Tinder U पर क्लिक करें।
  • अपना स्टूडेंट ईमेल एड्रेस एंटर करें और वेरीफाई करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tinder, Tinder U, Tinder U Benefits
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »