चाइनीज कंपनी TikTok की तरह भारत में एक और म्यूजिक ऐप लेकर आएगी!

ByteDance अमेरिका में म्यूजिक प्लेटफॉर्म शुरू करने की तैयारी तेजी से कर रही है। इसके लिए चीनी कंपनी कई म्यूजिक लेबल्स से बातचीत भी कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 19:15 IST
ख़ास बातें
  • ByteDance की अमेरिका में म्यूजिक प्लेटफॉर्म शुरू करने की तैयारी में तेजी
  • Spotify जैसे बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म को टक्कर देने की प्लामिंग
  • TikTok के साथ इस प्लेटफॉर्म को जोड़ सकती है कंपनी

TikTok भारत में बैन है, लेकिन भारत में भी शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म की कमी नहीं है।

ByteDance एक चीनी कंपनी है, जिसके सबसे पॉपुलर शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok ने एक समय में भारत में युवाओं को अपना दिवाना बना दिया था। भारत में अब यह ऐप बैन है, लेकिन विदेशों में यह अभी भी टॉप ऐप्स में शामिल रहता है। ऐसा लगता है कि अब, कंपनी वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के साथ-साथ एक म्यूजिक प्लेटफॉर्म भी शुरू करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ByteDance इस म्यूजिक प्लेटफॉर्म के लिए कई बड़े लेबल से बातचीत भी कर रही है।

The Wall Street Journal के अनुसार, ByteDance अमेरिका में म्यूजिक प्लेटफॉर्म शुरू करने की तैयारी तेजी से कर रही है। इसके लिए चीनी कंपनी कई म्यूजिक लेबल्स से बातचीत भी कर रही है, जिससे उसका प्लेटफॉर्म एक्सपैंड होगा और अमेरिका समेत दुनिया भर में टॉप म्यूजिक प्लेटफॉर्म में से एक Spotify के साथ टक्कर ले सके। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बता दें कि भारत, इंडोनेशिया, ब्राजील समेत कुछ देशों में ByteDance का मौजूदा म्यूजिक ऐप Resso पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल ये अमेरिकी बाजार में नहीं है। पॉपुलैरिटी के मामले में भी यह ऐप भारत और अन्य देशों में कुछ बड़ा नहीं कर पाया है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि ByteDance की तैयारी TikTok और नए म्यूजिक प्लेटफॉर्म को एक-साथ जोड़ने की है। निश्चित तौर पर यदि ऐसा होता है, तो प्लेटफॉर्म बहुत जल्दी लोकप्रियता हासिल कर सकता है, क्योंकि अपने शॉर्ट वीडियो के लिए लोगों को गानों की जरूरत होती है। दोनों प्लेटफॉर्म को एक में मिलाने से दोनों ही प्लेटफॉर्म का फायदा हो सकता है।
Advertisement

TikTok भारत में बैन है, लेकिन भारत में भी शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म की कमी नहीं है। टिकटॉक के भारत से जाने के बाद यहां, Instagram Reels, YouTube Shorts, Moj, Josh, Chingari, Roposo, MX Taka Tak जैसे कई प्लेटफॉर्म ने कब्जा कर लिया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bytedance, ByteDance music Platform, TikTok
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.