TikTok की कंपनी ByteDance का फ्लिप कैमरा वाला डिवाइस लीक, फ्लिप कैमरा से है लैस

रिपोर्ट कहती है कि इस डिवाइस को चीन में 15,800 युआन (करीब 1,80,000 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, जो निश्चित तौर पर उस डिवाइस के लिए बहुत ज्यादा कीमत है, जो केवल लाइव स्ट्रीमिंग के काम आता हो।

TikTok की कंपनी ByteDance का फ्लिप कैमरा वाला डिवाइस लीक, फ्लिप कैमरा से है लैस

ByteDance के TikTok को भारत में 2022 में बैन कर दिया गया था

ख़ास बातें
  • डिवाइस का नाम Lingjing Live Streaming All-in-One Machine है
  • इसमें फ्लिप कैमरा और फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए तीन नॉब्स मिलते हैं
  • इसकी कीमत 15,800 युआन (करीब 1,80,000 रुपये) बताई जा रही है
विज्ञापन
TikTok की मूल कंपनी ByteDance (उर्फ Duoyin) के एक नए लाइव-स्ट्रिमिंग डिवाइस का रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें डिवाइस को फ्लिप कैमरा के साथ देखा जा सकता है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में कंपनी इस डिवाइस के जरिए चीन और कई अन्य मार्केट में वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता को बढ़ाने की कोशिश करेगी।

MyDrivers द्वारा ByteDance के इस डिवाइस का रेंडर (via Gizmochina) शेयर किया गया है, जिसका नाम Lingjing Live Streaming All-in-One Machine है। इसमें फ्लिप कैमरा सिस्टम है, जिसके जरिए सिंगल कैमरा सिस्टम के जरिए सेल्फी और रियर दोनों फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड या स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट कहती है कि इस डिवाइस को चीन में 15,800 युआन (करीब 1,80,000 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, जो निश्चित तौर पर उस डिवाइस के लिए बहुत ज्यादा कीमत है, जो केवल लाइव स्ट्रीमिंग के काम आता हो।

दिखने में यह डिवाइस फोन से थोड़ा अलग है। यूं तो यह मोबाइल फोन की तरह वर्टिकल डिस्प्ले के साथ आता है, लेकिन इसमें टॉप पर एक फ्लिप कैमरा मैकेनिज्म मिलता है और नीचे एक चौड़ी चिन में तीन नॉब (घुमाने योग्य व्हील) मिलते हैं। इन नॉब्स में बने आइकॉन से समझ आता है कि एक नॉब माइक्रोफोन का है, दूसरा बैकग्राउंड साउंड के लिए और तीसरा वॉल्यूम कंट्रोल के लिए है।

इसके अलावा, इसके पिछले हिस्से में नीचे की ओर एक छोटा बेस मिलता है, जिसे देखने में ऐसा लगता है कि यह स्पीकर का काम भी करेगा। फिलहाल कुछ बातें स्पेष्ट नहीं हैं, जैसे कि इसके डिस्प्ले का साइज़ क्या है या इसमें बैटरी सिस्टम मिलता है या नहीं और बैटरी की क्षमता कितनी है। इसके अलावा, कैमरा के रिजॉल्यूशन के बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

भारत में TikTok को लगभग दो साल पहले बैन कर दिया गया था। हालांकि, फिर भी देश में लाइव-स्ट्रीमिंग या शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म की कमी नहीं है। ऐप के बैन होने के बाद एक के बाद एक कई बड़े प्लेटफॉर्म्स ने अपने वीडियो शेयरिंग ऐप्स को लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, Bytedance, Live Streaming Device
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »