TikTok की भारत वापसी पक्की? वेबसाइट अनब्लॉक के बाद अब कंपनी ने शुरू की हायरिंग

Bytedance ने गुरुग्राम ऑफिस के लिए नई हायरिंग शुरू की है, वहीं TikTok India की आधिकारिक वेबसाइट अब भारत में एक्सेस की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Bytedance ने LinkedIn पर गुरुग्राम लोकेशन के लिए नई हायरिंग शुरू की
  • TikTok India की आधिकारिक वेबसाइट अब भारत में एक्सेसिबल हो गई है
  • कंटेंट मॉडरेशन और कम्युनिटी सेफ्टी जैसे रोल्स के लिए भर्ती हो रही है

Photo Credit: Reuters

भारत में TikTok वापसी की अटकलें अब और तेज हो गई हैं। हाल ही में जहां TikTok की आधिकारिक वेबसाइट भारत में एक्सेसिबल पाई गई थी, वहीं अब Bytedance ने LinkedIn पर TikTok के लिए नई जॉब पोस्टिंग्स डालकर और भी सुगबुगाहट बढ़ा दी है। LinkedIn पर डाले गए इन हायरिंग ऐड्स में Content Moderator -Trust and Safety (Bangla speaker) की पोस्ट शामिल है, जिसका लोकेशन साफ-साफ गुरुग्राम ऑफिस बताया गया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अब धीरे-धीरे अपनी टीम इंडिया में दोबारा खड़ी करने की तैयारी में लग गई है। हालांकि

Bytedance ने पिछले दो हफ्तों के अंदर अपने गुरुग्राम ऑफिस के लिए कई वैकेंसी ओपन की हैं, लेकिन एक ने सभी का ध्यान खींचा है। दो हफ्ते पहले TikTok के लिए भी एक वैकेंसी ओपन की गई थी, जो Content Moderator के लिए है, खास बांगला भाषा के जानकार के लिए। यहां हायरिंग रोल्स की जानकारी भी दी गई है, यानी हायर होने वाले व्यक्ति को क्या-क्या जिम्मेदारी निभानी होगी।

हायरिंग रोल्स में क्या करना होगा?

Bytedance की तरफ से निकली जॉब डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, इस नई पोस्ट्स में काम करने वालों की जिम्मेदारियां कुछ इस तरह होंगी:

  • प्लेटफॉर्म पर अपलोड हुए कंटेंट को मॉनिटर करना और लीगल कंप्लायंस व सेफ्टी सुनिश्चित करना। यहां वॉर्निंग भी दी गई है कि हायर होने वाले को डिस्टर्बिंग और हानिकारक कंटेंट देखने की संभावना होगी।
  • ऑनलाइन कम्युनिटीज की सिक्योरिटी के लिए स्टैंडर्ड्स का डेवलपमेंट, इंप्रूवमेंट और मैंटेनेंस।
  • शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट मैनेजमेंट स्ट्रैटेजी को और बेहतर बनाना।
  • पॉलिसी-वॉयलेशन वाले कंटेंट को समय पर हैंडल करने के लिए सुपरवाइजिंग डिपार्टमेंट्स के साथ कोऑर्डिनेट करना।
  • हाई-टेम्पो वाले एनवायरनमेंट में काम करने की एबिलिटी, डे-टू-डे चुनौतियों से निपटना।
  • इस इमोशनली डिमांडिंग जॉब को संभालने के लिए रेजिलिएंस और सेल्फ-केयर पर फोकस।

जून 2020 में सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को डेटा सिक्योरिटी और नेशनल इंटरेस्ट के मुद्दों पर बैन कर दिया था। इसके बाद से TikTok भारत में ब्लॉक्ड ही रहा, लेकिन शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि इसकी वापसी की चर्चा कभी थमी ही नहीं। अब हाल ही में TikTok India की वेबसाइट अनब्लॉक होना और Bytedance का गुरुग्राम में हायरिंग करना, इन दोनों घटनाओं को जोड़कर यूज़र्स मान बैठे हैं कि शायद TikTok की घर-वापसी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, सराकर के अधीन ब्रॉडकास्ट मंत्रालय ने TikTok की वापसी को सीधे सिरे से नकारा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TikTok, TikTok Unban, Tiktok Unblock, Bytedance, TikTok India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.