• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • Threads: Twitter का कॉम्पटीटर लॉन्च, साइन अप से लेकर करेक्टर लिमिट तक, जानें सब कुछ

Threads: Twitter का कॉम्पटीटर लॉन्च, साइन अप से लेकर करेक्टर लिमिट तक, जानें सब कुछ

Threads के लाइव होने के सात घंटे से भी कम समय के भीतर, Meta CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने Threads पोस्ट में कहा कि ऐप का उपयोग करने के लिए 10 मिलियन (1 करोड़) से अधिक यूजर्स पहले ही साइन अप कर चुके हैं।

Threads: Twitter का कॉम्पटीटर लॉन्च, साइन अप से लेकर करेक्टर लिमिट तक, जानें सब कुछ
ख़ास बातें
  • ऐप के लाइव होने के सात घंटे के भीतर 1 करोड़ यूजर्स ने साइन अप किया
  • आप Google Play स्टोर या ऐप स्टोर से Threads को डाउनलोड कर सकते हैं
  • Meta Threads को Instagram के साथ जोड़े रखने का इरादा रख रहा है
विज्ञापन
Facebook की मूल कंपनी Meta द्वारा विकसित एक नया टेक्स्ट-बेस्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Threads ऐप को गुरुवार को लॉन्च किया गया। कंपनी का नया प्लेटफॉर्म ट्विटर को टक्कर देगा और यह इसके लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम से जुड़ा है। Threads अब सभी के लिए उपलब्ध हैं और कोई भी इसमें साइनअप करके अपनी प्रोफाइल बना सकता है। प्लेटफॉर्म वर्तमान में EU (यूरोपीय संघ) में उपलब्ध नहीं है, लेकिन आने वाले महीनों में इस क्षेत्र के यूजर्स तक अपनी पहुंच बना लेगा। मेटा का कहना है कि यूजर्स को इंस्टाग्राम पर मौजूद सभी सेफ्टी टूल्स और फीचर्स का एक्सेस इसमें भी मिलेगी और सभी यूजर्स के लिए एक्सेसेबिलिटी फीचर्स पहले से ही उपलब्ध हैं।

ऐप के लाइव होने के सात घंटे से भी कम समय के भीतर, Meta CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने Threads पोस्ट में कहा कि ऐप का उपयोग करने के लिए 10 मिलियन (1 करोड़) से अधिक यूजर्स पहले ही साइन अप कर चुके हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इंस्टाग्राम के 2.35 बिलियन से अधिक मंथली यूजर्स हैं। अगर आपको इंस्टाग्राम ऐप से एक नोटिफिकेशन मिला है कि आपके मित्र Threads में जुड़ गए हैं, तो यहां आपको इस प्लेटफॉर्म से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिलेगी।
 

Instagram पर Threads के लिए कैसे साइनअप करें?

आप Google Play स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करके Threads के लिए साइन अप कर सकते हैं। ऐप खोलने के बाद, आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करके साइन इन करने के लिए कहा जाएगा, जिसके बाद  आपका यूजरनेम और वैरिफिकेशन स्टेटस स्टोर किया जाएगा, जिसका मतलब है कि Meta Threads को Instagram के साथ जोड़े रखने का इरादा रख रहा है।

यदि आपके पास इंस्टाग्राम ऐप इंस्टॉल नहीं है, तो आपको आगे बढ़ने के लिए अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। फिर आप उन लोगों की लिस्ट देख सकते हैं, जिन्हें आप Instagram पर फॉलो करते हैं और आप उन्हें Threads में भी फॉलो कर सकते हैं। यदि आप किसी ऐसे यूजर के लिए फॉलो बटन पर क्लिक करते हैं, जिसने प्रोफाइल नहीं बनाई है, तो Threads यूजर को फॉलो करने की रिक्वेस्ट को तब तक संभाल कर रखेगा, जब तक यूजर थ्रेड्स में शामिल नहीं हो जाता।
 

Threads पर पोस्ट करने का तरीका और कैरेक्टर लिमिट

जैसे ही आप थ्रेड्स पर लोगों को फॉलो करना शुरू करते हैं, आप देखेंगे कि फीड अज्ञात यूजर्स के पोस्ट भी दिखा रहा है। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा कि ये रिकमेंडेड पोस्ट हैं, जो इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम द्वारा दिखाए जाएंगे और आपको प्लेटफॉर्म पर फॉलो करने के लिए नए अकाउंट एक्सप्लोर करने में मदद करेंगे। Meta इसमें ओनली-फॉलोअर्स फीड को जोड़ने पर भी काम कर रहा है, जिसमें केवल आपके द्वारा फॉलो किए जाने वाले यूजर्स के पोस्ट दिखेंगे।

Meta के मुताबिक, आप ऐप पर 500 कैरेक्टर तक पोस्ट कर सकते हैं। यह उन यूजर्स के लिए उपलब्ध डिफॉल्ट 280 कैरेक्टर से बहुत अधिक है, जिन्होंने ट्विटर ब्लू की सदस्यता नहीं ली है। इन्हें आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रॉस-पोस्ट किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, आप अपने पोस्ट में लिंक, फोटो और वीडियो भी जोड़ सकते हैं। थ्रेड्स फीड तस्वीरों को कैरोसल फॉर्मेट में दिखाता है।
 

Threads में ब्लॉक करने या कनेक्शन को कंट्रोल करना

जिन यूजर्स और अकाउंट को आपने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है, वे थ्रेड्स पर ब्लॉक रहेंगे। ऐप आपको अपने पोस्ट पर यूजर्स से खास रिप्लाई को छिपाने का फीचर भी देगा। प्लेटफॉर्म पर टार्गेटिंग ट्रोलिंग या उत्पीड़न का सामना करने वाले यूजर्स के लिए रिप्लाई छिपाने की क्षमता काम आ सकती है। थ्रेड्स आपको उन लोगों के रिप्लाई और मेंशन को सीमित करने या उन्हें पूरी तरह से डिसेबल करने का फीचर भी देता है, जिन्हें आप फॉलो करते हैं।

इसमें आप कुछ खास शब्दों को अपने फीड में दिखने से फिल्टर भी कर सकते हैं। मेटा का यह भी कहना है कि फोटो और वीडियो शेयरिंग सर्विस को कंट्रोल करने वाले इंस्टाग्राम कम्यूनिटी गाइडलाइन्स थ्रेड्स पर भी लागू होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  4. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  5. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  6. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  7. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  9. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »