ईमेल करने से पहले ध्यान रखने वाली ख़ास बातें

जीमेल, याहू, हॉटमेल, आउटलुक जैसे माध्यमों से आप अगर ई-मेल करते हैं तो कुछ गलतियों से बचा जा सकता है। कौन सी हैं वे छोटी-छोटी बातें हैं, जिन्हें हम कई बार ई-मेल करते वक्त नज़रंदाज कर देते हैं? आइए जानें...

ईमेल करने से पहले ध्यान रखने वाली ख़ास बातें

ईमेल करते वक्त ना करें ये गलतियां

ख़ास बातें
  • ईमेल के दौरान अक्सर आप करते होंगे ये गलतियां
  • ईमेल से जुड़ी छोटी-छोटी बातें जो साबित हो सकती हैं गलतियां
  • याहू, जीमेल, आउटलुक व अन्य माध्यमों से मेल करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
विज्ञापन
E-mail आज के 'स्मार्ट' दौर का हिस्सा बन गया है। घर से लेकर दफ्तर तक ई-मेल हमारी दिनचर्या में अहम भूमिका निभाते हैं। दफ्तर हो तो बॉस या कॉलीग को मेल। घर हो तो सर्विस/रिपेयर की रिक्वेस्ट डालने के लिए संबंधित कंपनी को ई-मेल। कहा जा सकता है कि पेशेवर ढंग से अपनी बात रखने का एकमात्र ज़रिया ई-मेल बन चुका है। ऐसे में ज़रूरी है कि ई-मेल करते वक्त जितना स्पष्ट रहा जाए, उतना ही इसके तरीके को लेकर सावधान भी। ई-मेल को लेकर बुनियादी नियमों की कोई सूची तो नहीं है लेकिन प्रोफेशनली इसके इस्तेमाल को लेकर कुछ सलाह ज़रूर दी जाती हैं।

जीमेल, याहू, हॉटमेल, आउटलुक जैसे माध्यमों से आप अगर ई-मेल करते हैं तो कुछ गलतियों से बचा जा सकता है। कौन सी हैं वे छोटी-छोटी बातें हैं, जिन्हें हम कई बार ई-मेल करते वक्त नज़रंदाज कर देते हैं? आइए जानें...
 
outlook

आउटलुक मेल

 

ई-मेल को 'अर्जेंट' मार्क करना

किसी भी ई-मेल को 'अर्जेंट' मार्क करने के पीछे मंशा होती है कि आपकी बात अति महत्वपूर्ण है। सलाह दी जाती है कि अगर आप ई-मेल में कुछ ऐसा मसला लिख रहे हैं, जिसका जवाब ज़रूरी नहीं कि तुरंत दिया जाए। तो ऐसे में ई-मेल को अर्जेंट मार्क करने से बचें। आपकी यह आदत, प्रोफेशनली आपकी छवि खराब कर सकती है।
 

SMS वाली भाषा का इस्तेमाल

ई-मेल में अगर आप 'थैंक्स' को Tkw  और 'सॉरी' को Sry लिखते हैं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। दफ्तर में इस तरह का व्यवहार ना सिर्फ आपकी छवि खराब कर सकता है, बल्कि आपको इसके लिए लिखित में चेतावनी भी मिल सकती है। ध्यान रहे, एसएमएस की भाषा को टेक्सट मैसेज व व्हाट्सऐप तक ही रहने दें। इसे ई-मेल का हिस्सा ना बनाएं।
 

विषय को खाली छोड़ देना

कई बार ई-मेल लिखते वक्त जल्दबाज़ी में हम सब्जेक्ट लिखना भूल जाते हैं। कुछ यूज़र सब्जेक्ट लाइन को जान-बूझकर खाली छोड़ देते हैं। दोनों ही मामलों में आपकी कही गई बात का महत्व कम हो जाता है। सब्जेक्ट लाइन में लिखी गई बात रिसीवर को मामले के बारे में इशारा दे देती है। ऐसे में अगर आपने सब्जेक्ट लाइन को खाली छोड़ा है तो बहुत संभव है कि आपकी विस्तार से कही गई बात को उतना सटीक ना समझा जाए। आजकल आउटलुक जैसे ऐप यूज़र को बिना सब्जेक्ट के मेल भेजने से पहले चेतावनी भी देते हैं। ...तो विषय को खाली छोड़ने की भूल करने से बचें।
 

बनाते हैं इमोजी और स्माइली

ई-मेल पेशेवर ढंग से अपनी बात कहने का ज़रिया है। कम से कम शब्दों में अपनी बात कहने के साथ-साथ ध्यान रखें कि इमोजी, इमोटिकॉन्स का सहारा न लें। आप भले ही सकारात्मक सोच के साथ ऐसा कर रहे हों लेकिन पेशेवर भाषा में इमोज़ी कोई मायने नहीं रखते। आपने जिस विषय पर अपनी बात कही है, वह इमोज़ी के कारण अपनी गंभीरता खो सकती है। अटैचमेंट में भी बहुत ज्यादा सामग्री भेजने से बचें।
 

फोंट का चुनाव

ई-मेल की भाषा के साथ-साथ फोंट का चुनाव भी मायने रखता है। ई-मेल लिखते वक्त इस्तेमाल किए गए फोंट, कलर से छेड़छाड़ करना आपकी छवि पर असर डालता है। बैकग्राउंड इमेज लगाने और रंगीन व आड़े-तिरछे फोंट चुनने से बचें। हां, अगर यह मेल आपके जन्मदिन या एनीवर्सरी को लेकर है तब आप यह छूट ले सकते हैं।
 

सीसी/बीसीसी फीचर और मेल की लंबाई

ई-मेल में सीसी/बीसीसी का फीचर अपनी बात में अन्य ज़रूरी व्यक्तियों को शामिल करने के लिए होता है। इस फीचर में अगर आप बेवज़ह किसी को 'टैग' करते हैं तो आपके लिए यह असुविधाजनक हो सकता है। इसके साथ जो ध्यान रखने वाली बात है वह है मेल की लंबाई। कोशिश करें कि ई-मेल के ज़रिए अपनी बात कम से कम शब्दों में रखें। बहुत ज्यादा शब्दों में अपनी बात कहने से आप और रिसीवर मुद्दे से भटक सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: outlook, gmail, email, email tips, yahoo, messenger, mail apps
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »