भारतीय रेल विश्व का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। हर रोज इससे लाखों लोग सफ़र करते हैं। देश में रेल को तेजी से विकसित करने और इसके आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए हर दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। रेल को डिजिटलाइज़ किया जा रहा है और इसी क्रम में कई ऐप भी लॉन्च किए गए हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हर रोज लाखों लोग विजिट करते हैं। आज की तारीख में ई-बुकिंग, होटल बुकिंग, कैब बुकिंग से लेकर स्टेशन पर अपने मनपसंद खाने तक का चुनाव करने की सुविधा उपलब्ध है।
आज हम बात करेंगे उन ऐप की जिनकी आमतौर पर सभी रेल यात्रियों को जरूरत पड़ती है। टिकट बुकिंग, सीट उपलब्धता, पीएनआर स्टेटस, ट्रेन लाइव रनिंग स्टेटस और ट्रेन किराया, ये सारी जानकारियां कभी भी हासिल की जा सकती हैं। आपको जरूरत है तो अपने स्मार्टफोन में कुछ चुनिंदा ऐप डाउनलोड करने की। गूगल प्ले स्टोर पर रेल सेवाओं से जुड़े ढेरों ऐप मौजूद हैं। आइए आपको कुछ काम के ऐप के बारे में बताएं।
आईआरसीटीसी कनेक्ट
रेल टिकटिंग इस ऐप से बेहद आसान है। सिर्फ स्वाइप और शफल कर सेलेक्ट करें और टिकट बुक। आईआरसीटीसी के इस एंड्रॉयड ऐप से पूरे देश में कहीं से भी मिनटों में टिकट बुक किया जा सकता है।
एक बार लॉगइन करने पर वर्तमान यूजर ट्रेन टिकट सर्च और बुक कर सकते हैं। बुक हुए टिकट की जानकारी लेने के साथ टिकट रद्द भी करा सकते हैँ। इसके अलावा यात्री की जानकारी स्टोर कर सकते हैं। नए यूजर सीधे ऐप से रजिस्टर कर सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस ऐप का साइज़ 6.8 एमबी है। प्ले स्टोर पर आईआरसीटीसी कनेक्ट को 4.0 स्टार रेटिंग मिली है।
रेलकाल से वेटलिस्ट/आरएसी स्टेटस और किन्हीं दो स्टेशन के बीच किसी भी ट्रेन में सभी श्रेणी की सीट का पता लगाया जा सकता है। इस ऐप की सबसे अहम खासियत पूरी तरह ऑफलाइन ट्रेन शेड्यूल, इंटरमीडिएट पासिंग-थ्रू स्टेशन, ग्राफिकल रेक डिस्प्ले, ट्रेन रेटिंग- सफाईस समय, सुरक्षा, खाना, लोकोमोटिव जानकारी समेत दूसरी चीजों का पता होना है। गूगल प्ले पर इस ऐप को 4.3 स्टार रेटिंग मिली है और साइज़ 2.5 एमबी है।
लाइव ट्रेन स्टेटस (आईआरसीटीसी)
इसके अलावा दोबारा जांचने के लिए टाइम टेबल और पीएनआर स्टेटस को ऑफलाइन भी देख सकते हैं। बेहद आसान बर्थ और सीट कैलकुलेटर की जानकारी भी इस ऐप से मिलती है। गूगल प्ले पर इस ऐप को 4.1 स्टार रेटिंग मिली है और साइज़ अलग-अलग डिवाइस के हिसाब से अलग-अलग होता है।
आईआरसीटीसी कैटरिंग- फूड ऑन ट्रैक
आईआरसीटीसी कैटरिंग को 'फूड ऑन ट्रैक' ऐप ने और ज्यादा आसान बना दिया है। स्वाइप कर सेलेक्ट करें और ऑर्डर बुक। अपने पीएनआर/स्टेशन को सर्च कर आप अपनी पसंद का खाना बुक कर सकते हैं। ऑर्डर की जानकारी हासिल करने के साथ-साथ ऑर्डर बुक कर सकते हैं। ऑर्डर की जानकारी और मोबाइल या ईमेल पर ओटीपी हासिल कर सकते हैं। गूगल प्ले पर इस ऐप को 3.8 स्टार रेटिंग मिली है और साइज़ 3.2 एमबी है।
आईआरसीटीसी एयर
एयर टिकट बुकिंग अब और आसान है। स्वाइप और शफल कर सेलेक्ट करें और टिकट बुक। इस ऐप को इंस्टॉल कर आप कहीं से भी मिनटों में एयर टिकट बुक कर सकते हैं।
इस ऐप से अंतर्देशीय या अंतरराष्ट्रीय एयर टिकट बुक कर सकते हैं। अपनी छुट्टियों के लिए एलटीसी फ्लाइट बुकिंग की सुविधा भी यह ऐप देता है। गूगल प्ले पर इस ऐप को 4.6 स्टार रेटिंग मिली है और साइज़ 2.9 एमबी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।