IRCTC अकाउंट से ऐसे जोड़ें आधार नंबर को

अब तक हम और आप अपने आईआरसीटी अकाउंट से एक महीने में सर्वाधिक 6 ऑनलाइन टिकटें बुक कर पाते थे। लेकिन भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुक करने की मासिक सीमा 6 से बढ़ाकर 12 कर दी है।

IRCTC अकाउंट से ऐसे जोड़ें आधार नंबर को

Aadhaar Card को IRCTC से जोड़ने का तरीका

ख़ास बातें
  • महीने में सर्वाधिक 6 ऑनलाइन टिकटें बुक कर पाते हैं आईआरसीटीसी यूज़र
  • ऑनलाइन टिकट बुक करने की मासिक सीमा 6 से बढ़कर 12 हुई
  • इसके लिए आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ना होगा
विज्ञापन
अब तक हम और आप अपने IRCTC Account से एक महीने में सर्वाधिक 6 ऑनलाइन टिकटें बुक कर पाते थे। लेकिन भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुक करने की मासिक सीमा 6 से बढ़ाकर 12 कर दी है। ऐसा करने के लिए आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को Aadhaar Card से जोड़ना होगा। IRCTC Account को आधार कार्ड से कैसे जोड़ा जा सकता है? आइए जानें।
 

ऐसे करें IRCTC को Aadhaar से लिंक

1. सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपनी आईडी से लॉग इन कर लें। इसके बाद मायप्रोफाइल टैब में जाएं।

2. यहां पर आधार केवाईसी को चुनें।

3. इसके बाद अगले पेज पर आपसे आपका आधार नंबर पूछा जाएगा।

4. अब आपके द्वारा Aadhaar Card के साथ रजिस्टर कराए गए मोबाइल नंबर पर वनटाइम पासवर्ड आएगा। इस ओटीपी का इस्तेमाल वैरिफिकेशन के लिए होगा। पेज के निचले हिस्से पर आपको अपने आधार कार्ड के कुछ ब्योरे नज़र आएंगे। इसके बाद नीचे दिख रहे वैरिफाई पर क्लिक कर दें।

5. इसके बाद मैसेज आएगा..."KYC डिटेल को सफलतापूर्वक अपडेट कर लिया गया है।

6. लेकिन महीने में 6 से ज़्यादा टिकटें बुक करने के लिए इतना काफी नहीं है।
रेलवे का कहना है कि टिकट बुक करने के लिए एक पैसेंजर का भी प्रोफाइल आधार से वैरिफाई होना चाहिए। यहां पर आपके काम आएगा मास्टर लिस्ट।

7. मास्टर लिस्ट भी माय प्रोफाइल टैब में ही मौज़ूद है। यहां पर आपको पैसेंजर का नाम और आधार कार्ड का ब्योरे देकर मास्टर लिस्ट को अपडेट करना होगा।

8. अगर किसी पैसेंजर का नाम पहले से मास्टर लिस्ट में है तो उसके प्रोफाइल को एडिट करके आईडी में आधार नंबर डाल दें।

9. बता दें कि मास्टरलिस्ट को ऑनलाइन टिकट बुक करने से पहले ही अपडेट करना होगा। तभी आप 6 से ज़्यादा टिकटें बुक कर पाएंगे।

बस हो गया। अब आप इस तरह से हर महीने आईआरसीटीसी वेबसाइट से 6 से ज़्यादा टिकटें बुक कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, Aadhaar Number, Aadhaar Card, Indian Railway
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »