• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • रिलायंस जियो के जियोसिनेमा ऐप में डेटा की चिंता किए बिना ऐसे करें फिल्में डाउनलोड

रिलायंस जियो के जियोसिनेमा ऐप में डेटा की चिंता किए बिना ऐसे करें फिल्में डाउनलोड

रिलायंस जियो के जियोसिनेमा ऐप में डेटा की चिंता किए बिना ऐसे करें फिल्में डाउनलोड
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो की वीडियो ऑन डिमांड सेवा जियोसिनेमा है
  • नए फ़ीचर की मदद से फिल्में डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी
  • रिलायंस जियो ने जियोसिनेमा में नया फ़ीचर स्मार्ट डाउनलोड भी जोड़ा है
विज्ञापन
लॉन्च के बाद से ही रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को मुफ्त सेवा दे रही है, खासकर इंटरनेट। यह मुफ्त सेवा 31 मार्च 2017 तक ज़ारी रहेगी। लेकिन अब यूज़र दिन में तेज़ स्पीड में सिर्फ 1 जीबी डेटा पाते हैं। आम इस्तेमाल के लिए यह काफी है, लेकिन ऑनलाइन वीडियो देखने वाले रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए यह अच्छी ख़बर नहीं है।

रिलायंस जियो की वीडियो ऑन डिमांड सेवा जियोसिनेमा, जिसे पहले जियोऑन डिमांड के नाम से जाना जाता था, में देखने लायक कई सिनेमा उपलब्ध हैं। अब इस ऐप में नया फ़ीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से आप फिल्में डाउनलोड करके उन्हें बाद में देख सकते हैं। मुश्किल यह है कि बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्म की मीडियम क्वालिटी फाइल 985 एमबी की है। वहीं, बढ़िया क्वालिटी फाइल 1.91 जीबी का है। इसका मतलब है कि अगर आप मीडियम क्वालिटी में भी फिल्म को देखते हैं तो सिर्फ एक ही सिनेमा में पूरे दिन का तेज़ इंटरनेट वाला कोटा खत्म हो जाएगा।

इस समस्या के समाधान के लिए रिलायंस जियो ने जियोसिनेमा में नया फ़ीचर स्मार्ट डाउनलोड जोड़ा है। इसकी मदद से डाउनलोड रात 2 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच होगा। बता दें कि रिलायंस जियो के मौज़ूदा हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में यह 'हैप्पी आवर' है। इस समय सीमा में इंटरनेट खपत की कोई सीमा नहीं है। जब रिलायंस जियो व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध होगा तो उस वक्त ग्राहकों को डेटा के लिए पैसे तो देने पड़ेंगे, लेकिन इन तीन घंटों में इंटरनेट खपत बिल्कुल मुफ्त होगी।
 
jio

इसका मतलब है कि आप जब सो रहे होंगे तो फिल्म डाउनलोड हो जाएगी। और डेटा खपत को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के मुफ्त डेटा से नहीं घटाया जाएगा। आप चाहें तो एक वक्त पर एक से ज़्यादा फिल्में डाउनलोड कर सकते हैं। और डाउनलोड का स्टेटस रिलायंस जियो को माय डाउनलोड्स टैब में जांच पाएंगे। जियोसिनेमा ऐप बताता है कि आपके फोन ऐप में कितनी जगह है। ऐसे में आपको पता रहेगा कि कितनी स्टोरेज साफ करने की ज़रूरत है।

बात दें कि रिलायंस जियो के जियोसिनेमा ऐप पर सभी फिल्में और टीवी शो डाउनलोड के लिए नहीं उपलब्ध हैं। आप चाहें तो मेन्यू बटन पर टैप करके एवलेबल फॉर डाउनलोड को चुनकर जान सकते हैं कि कौन-कौन से सिनेमा डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »