रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप को मुफ्त में पाने का तरीका

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मार्च 2017 10:19 IST
ख़ास बातें
  • जियो मनी ऐप के इस्तेमाल पर प्राइम मेंबरशिप शुल्क खत्म हो सकता है
  • जियो मनी ऐप से रीचार्ज करने पर 50 रुपये कैशबैक मिलेगा
  • जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन 99 रुपये में मिल रहा है
रिलायंस जियो का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर 31 मार्च को खत्म हो रहा है। जिसका मतलब है कि अप्रैल से मुफ्त अनलिमिटेड डेटा नहीं मिलेगा। लेकिन अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए, जियो ने नया जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान लॉन्च किया, जिसके तहत यूज़र को एक साल तक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का फायदा मिलता रहेगा। यूज़र को 99 रुपये का सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा और इसके बाद 303 रुपये में एक साल तक अनलिमिटेड डेटा (1 जीबी प्रतिदिन) इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, अगर आप जियो मनी वॉलेट के जरिए रीचार्ज करते हैं तो जियो प्राइम मेंबरशिप मुफ्त में मिल सकती है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, अगर कोई यूज़र जियो मनी वॉलेट ऐप के जरिए रीचार्ज करता है तो उसे 100 रुपये का रीचार्ज मिलेगा। प्राइम सब्सक्रिप्शन शुल्क ना देने के लिए आपको जियो मनी वॉलेट ऐप डाउनलोड करना होगा और इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराकर, सुरक्षा के लिए चार संख्या वाला एक एम-पिन डालना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद, प्राइम मेंबरशिप प्लान के लिए 99 रुपये का रीचार्ज करें और आपको इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। जिो मनी 303 रुपये के ऊपर वाले सभी रीचार्ज पर भी 50 रुपये का कैशबैक दे ररही है। और पहले महीने के लिए रीचार्ज कराने पर आपको 50 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इस तरह आपको 100 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा जो जियो प्राइम मेंबरशिप के शुल्क के बराबर है। गौर करने वाली बात है कि कैशबैक को जियो मनी ऐप में ही दो कामकाजी दिनों के अंदर जियो वाउचर के रूप में वापस दिया जाएगा।
Advertisement

प्राइम सब्सक्रिप्शन पाने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। इसके बाद इसी प्लान के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। 99 रुपये वाले जियो प्राइम प्लान को पेटीएम के जरिए लेने पर 10 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर को लिए JioPrime कोड का इस्तेमाल करना होगा। 303 रुपये वाले प्लान में प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 28 जीबी डेटा मिलता है। पेटीएम से रीचार्ज करने पर (दो रीचार्ज तक) 30 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा मोबिक्विक पर भी जियो प्राइम मेंबरशिप लेने पर कैशबैक दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Apps, Jio Money, Jio Money Wallet App, Android, Apple, Jio Prime
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.