Paytm Payments Bank अब हर किसी के लिए खुला

मई में लॉन्च होने के कई महीने बाद, आख़िरकार पेटीएम पेमेंट बैंक सभी आम यूज़र के लिए आ गया है। लॉन्च के समय, बैंक बीटा फेज़ में था और उस समय यूज़र सिर्फ इनवाइट आधारित सिस्टम के जरिए ही साइन अप कर सकते थे। अब, पेटीम ऐप को लेटेस्ट 6.0.0 पर अपडेट करने के साथ ही बैंक का विकल्प सभी यूज़र के लिए खुला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2017 15:57 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब हर ग्राहक के लिए खुला है
  • अभी ब्राउज़र या ऑफलाइन यह सुविधा उपलब्ध नहीं है
  • पेटीएम बैंक वार्षिक तौर पर 4 प्रतिशत की ब्याज दर देगा
मई में लॉन्च होने के कई महीने बाद, आख़िरकार पेटीएम पेमेंट बैंक सभी आम यूज़र के लिए आ गया है। लॉन्च के समय, बैंक बीटा फेज़ में था और उस समय यूज़र सिर्फ इनवाइट आधारित सिस्टम के जरिए ही साइन अप कर सकते थे। अब, पेटीम ऐप को लेटेस्ट 6.0.0 पर अपडेट करने के साथ ही बैंक का विकल्प सभी यूज़र के लिए खुला है। यह फ़ीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए है। अभी यह सुविधा सिर्फ पेटीएम ऐप के जरिए ही उपलब्ध है और वेब ब्राउज़र के जरिए साइन अप नहीं किया जा सकता। इसके अलावा पेटीएम बैंक के लिए फिलहाल कोई फिज़िकल ब्रांच नहीं हैं।

इसी साल पेमेंट्स बैंक लॉन्च होने से पहले, पेटीएम ने एक नई कॉरपोरेट कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड बनाई जिसके पास वॉलेट और नए बैंक के बिज़नेस की जिम्मेदारी है। हालांकि, इन दोनों को एक ही कंपनी द्वारा संचालित किया जाता है, लेकिन पेमेंट बैंक आपको पेटीएम वॉलेट से अलग है।

जब आप ऐप को अपडेट करते हैं तो पहली बार अपडेटट करने पर एक पॉपअप द्वारा बैंक के बारे में आपको बताया जाएगा। और अगर आप इस पर टैप नहीं करते हैं, तो आप बाद में होम पेज पर दिए गए बैंक आइकन पर टैप कर स्क्रीन पर दोबारा जा सकते हैं। अगर आप टैप करते हैं, तो आपसे बैंक के लिए एक पासकोड पूछा जाएगा और एक नॉमिनी अपॉइंट करने को कहा जाएगा जो कि एक आसान प्रक्रिया है। इसके बाद, आपको अपना पता डालना होगा- अगर आपने पेटीएम से खरीदारी की है, तो पहले से स्टोर किया गया पता दिखेगा या फिर आप एक नया पता भी भर सकते हैं। इसके अलावा, आपको आधार नंबर देना होना और आधार कार्ड पर दिए गए नाम को डालना होगा। और इसके बाद पेटीएम केवाईसी की औपचारिकताओं को पूरी करने के लिए एक रीप्रेजेंटेटिव आपके घर आएगा और आपका अकाउंट बना दिया जाएगा। ख़बरों के मुताबिक, अगर आपने पहले ही पेटीएम वॉलेट के लिए केवाईसी करवा चुके हैं तो यह यह प्रक्रिया अपने आप पूरी हो जाएगी।

यह पूरी प्रक्रिया बेहद आसान है और आप बिना किसी ब्रांच में जाए या बिना किसी कागजी कार्यवाही किए ही मिनटों में अकाउंट खुलवा सकते हैं। जैसा कि एयरटेल के साथ है, आपका फोन नंबर ही अकाउंट नंबर भी होता है। आप पेटीएम ऐप में वॉलेट स्टेटमेंट के साथ ही अपना बैंक स्टेटमेंट देख सकते हैं।
Advertisement

बैंक अकाउंट में बैलेंस रखने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है, हालांकि अधिकतम बैलेंस 1 लाख रुपये ही रखा जा सकता है। वॉलेट से अलग, पेमेंट्स बैंक डिपॉज़िट की गई राशि पर ब्याज़ दे सकते हैं और पेटीएम पेमेंट्स बैंक 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज़ ऑफर कर रहा है। पेटीएम का यह भी कहना है कि बैंक अकाउंट से किसी भी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर (यूपीआई सहित) के लिए कोई ट्रांज़ेक्शन शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ऑनलाइन इस्तेमाल के लिए एक वर्चुअल रूपे कार्ड जारी किया जाता है।
Advertisement

पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक, अगर आपको अपने पेटीएम वॉलेट से बैंक में पैसे ट्रांसफ़र करने की जरूरत है, तो आपको 3 प्रतिशत का शुल्क अदा करना होगा। इसके अलावा, चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और डेबिट कार्ड जैसी फिज़िकल सुविधाएं भी बेहद कम शुल्क में उपलब्ध कराईं जाएंगी।

पेटीएम अपने एटीएम की शुरुआत नहीं कर रही है। हालांकि, इसके डेबिट कार्ड को बिना किसी शुल्क अदा किए नॉन-मेट्रो एटीएम में पांच बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है, और मेट्रो एटीएम में तीन बार। इसके बाद हर बार कैश निकालने पर 20 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि बैलेंस चेक करने जैसे दूसरे ट्रांज़ेक्शन के लिए 5 रुपये शुल्क लगेगा।
Advertisement

एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। मज़ेदार बात है कि एयरटेल कोई फिज़िकल डेबिट कार्ड ऑफर नहीं कर रही है, लेकिन ऑनलाइन एक वर्चुअल कार्ड उपलब्ध है।
Advertisement

पेमेंट्स बैंक के लिए कुछ बंदिशें भी हैं- पहली यह कि इन बैंकों को लोन देने की अनुमत नहीं है जिसका मतलब है कि ये क्रेडिट कार्ड जारी नहीं कर सकते। हालांकि, पेमेंट बैंक दूसरी वित्तीय संस्थाओं के साथ साझेदारी कर अतिरिक्त सेवाएं दे सकते हैं, जिनके आने वाले समय में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।

डिस्क्लोज़र: पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 ने गैज़ेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  3. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  6. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  10. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.