• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Lakshadweep : लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकटों पर Paytm इस कोड के जरिए दे रही है 10% छूट

Lakshadweep : लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकटों पर Paytm इस कोड के जरिए दे रही है 10% छूट

Lakshadweep : पेटीएम ने कहा है कि लक्षद्वीप की यात्रा के लिए सर्च में 50 गुना बढ़ोतरी के बाद उसने यह कदम उठाया है।

Lakshadweep : लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकटों पर Paytm इस कोड के जरिए दे रही है 10% छूट

Photo Credit: Paytm

लक्षद्वीप जाने के लिए सिर्फ एक एयरपोर्ट अगत्ती द्वीप पर है। वहां के लिए फ्लाइट्स कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाती हैं।

ख़ास बातें
  • लक्षद्वीप जाने वालों के लिए पेटीएम लाई ऑफर
  • फ्लाइट टिकटों पर Paytm दे रही 10% डिस्‍काउंट
  • 1500 रुपये तक की इंस्‍टेंट छूट ली जा सकती है
विज्ञापन
#Lakshadweep : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद लोग इंटरनेट पर इस जगह को खूब सर्च कर रहे हैं। लक्षद्वीप के टूर प्‍लान किए जा रहे हैं। अब पेटीएम (Paytm) ने लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकटों पर 10 फीसदी डिस्‍काउंट ऑफर किया है। जानकारी के अनुसार, 'FLYLAKSHA' प्रोमो कोड का इस्‍तेमाल करके इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम ने कहा है कि लक्षद्वीप की यात्रा के लिए सर्च में 50 गुना बढ़ोतरी के बाद उसने यह कदम उठाया है। 

लक्षद्वीप जाने के लिए सिर्फ एक एयरपोर्ट अगत्ती द्वीप पर है। वहां के लिए फ्लाइट्स कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाती हैं। एयर इंडिया नियम‍ित रूप से लक्षद्वीप के लिए उड़ानें भेजती है। लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट बुकिंग करा रहे लोग पेटीएम प्रोमो कोड FLYLAKSHA का इस्‍तेमाल करके फ्लाइट टिकट बुकिंग पर 1500 रुपये तक का फ्लैट 10% इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट ले सकते हैं। शर्त यह है कि कम से कम 3 हजार रुपये का फ्लाइट टिकट बुक कराना होगा। यह ऑफर सिर्फ लक्षद्वीप एयरपोर्ट के लिए वैलिड होगा और प्रति कस्‍टमर, हर महीने एक बार मान्‍य होगा। 

लक्षद्वीप को लेकर जो उत्‍साह लोगों ने दिखाया है, उससे ट्रैवल कंपनियां भी नए प्‍लान बनाने को मजबूर हुई हैं। ट्रैवल बुकिंग प्‍लेटफॉर्म EaseMyTrip ने बीते दिनों मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग्‍स को सस्‍पेंड करने का फैसला किया था। साथ ही #चलो लक्षद्वीप (ChaloLakshadweep) हैशटैग के साथ लक्षद्वीप की यात्रा के लिए अभियान भी शुरू किया था। 

लक्षद्वीप को लेकर की गई मालदीव के मंत्रियों की टिप्‍पणी अब वहां के टूरिज्‍म पर भारी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर कई दिनों तक बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड हुआ। कई लोगों ने मालदीव की अपनी यात्राएं कैंसल कर दीं और अब वो लक्षद्वीप जाने का प्‍लान बना रहे हैं। 

बहरहाल, पेटीएम पर मिल रहे इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट में कन्‍वीनिएंस फीस, खाना, इंश्‍योरेंस, बैगेज आदि का टोटल शुल्‍क शामिल नहीं है। पेटीएम ने कहा है कि वह बिना किसी पूर्व सूचना के इस ऑफर को वापस ले सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »