• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Maldives vs Lakshadweep : इस कंपनी ने कैंसल की मालदीव के लिए फ्लाइट बुकिंग्‍स

Maldives vs Lakshadweep : इस कंपनी ने कैंसल की मालदीव के लिए फ्लाइट बुकिंग्‍स

Maldives vs Lakshadweep : प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्‍पणी के बाद सोशल मीडिया में बॉयकॉट मालदीव कर रहा ट्रेंड।

Maldives vs Lakshadweep : इस कंपनी ने कैंसल की मालदीव के लिए फ्लाइट बुकिंग्‍स

Photo Credit: @ppitti

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप गए। उनकी तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं।

ख़ास बातें
  • EaseMyTrip ने उठाया बड़ा कदम
  • मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग्‍स को सस्‍पेंड किया
  • #चलो लक्षद्वीप अभियान भी शुरू किया कंपनी ने
विज्ञापन
Maldives vs Lakshadweep : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया और गूगल सर्च में वह जगह ट्रेंड करने लगी। तमाम लोग लक्षद्वीप जाने की बात कहने लगे। लक्षद्वीप का मुकाबला मालदीव से किया गया। मालदीव के कुछ मंत्रियों को यह बात रास नहीं आई। उन्‍होंने ना सिर्फ भारत की होटल व्‍यवस्‍थाओं को कोसा, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी गलत भाषा का इस्‍तेमाल किया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा है। इसी कड़ी में ट्रैवल बुकिंग प्‍लेटफॉर्म EaseMyTrip ने कदम उठाया है। कंपनी ने मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग्‍स को सस्‍पेंड करने का फैसला किया है। 

EaseMyTrip के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हमारे देश की एकजुटता में @EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग्‍स को सस्‍पेंड कर दिया है। 

खास यह है कि कंपनी ने #चलो लक्षद्वीप (ChaloLakshadweep) हैशटैग के साथ लक्षद्वीप की यात्रा के लिए अभियान शुरू किया है। EaseMyTrip का हेडक्‍वॉर्टर नई दिल्ली में है। कंपनी की स्थापना 2008 में निशांत पिट्टी, रिकांत पिट्टी और प्रशांत पिट्टी ने की थी। 
 

4 जनवरी को एक पोस्‍ट में प्रशांत पिट्टी ने लिखा कि लक्षद्वीप का पानी और समुद्र तट मालदीव/सेशेल्स जितने ही अच्छे हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने हाल ही में यहां का दौरा किया है। इस जगह को बढ़ावा देने के लिए हम @EaseMyTrip पर विशेष ऑफर लेकर आएंगे। 

भारत और मालदीव के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। कई भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की अपनी छुट्टियों को कैंसल कर दिया है। मालदीव की सरकार इस मामले पर बैकफुट पर है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए की गई टिप्‍पणी के बाद मालदीव की सरकार ने उसके 3 डेप्‍युटी मिनिस्‍टर्स को निलंब‍ित भी किया है। खास यह है कि तीन मंत्रियों में से एक महमूद माजिद ने अपना ‘एक्‍स' अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »