Oreo बिस्किट बनाने वाली कंपनी ने Twitter पर बंद किए विज्ञापन, हेट स्पीच को बताया कारण

इससे पहले General Motors और United Airlines जैसी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापनों को रोका था

विज्ञापन
अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 17:26 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले ऑटोमोबाइल कंपनी Stellantis ने भी ट्विटर पर विज्ञापन बंद किए थे
  • कंपनी ने पिछले सप्ताह अपने स्टाफ में से लगभग आधे की छंटनी की थी
  • ट्विटर के न्यूट्रल होने पर भी सवाल उठ रहे हैं

ट्विटर के लिए बड़ी समस्या मॉनेटाइजेशन की रही है

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk के Twitter को खरीदने के बाद से इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को झटके लग रहे हैं। Oreo बिस्किट बनाने वाली Mondelez भी उन कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्होंने ट्विटर पर विज्ञापन बंद किए हैं। इससे पहले General Motors और  United Airlines जैसी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापनों को रोका था। 

Mondelez के CEO, Dirk Van de Put ने Reuters को दिए इंटरव्यू में कहा, "हमने देखा है कि ट्विटर में बड़ा बदलाव होने के बाद हेट स्पीच बहुत अधिक बढ़ गई है। हमारा मानना है कि इससे हमारे विज्ञापन का गलत मैसेज के साथ दिखने का रिस्क है। इस वजह से हमने विज्ञापन बंद करने का फैसला किया है।" इस बारे में ट्विटर ने कोई टिप्पणी नहीं की है। कंपनी ने पिछले सप्ताह अपने स्टाफ में से लगभग आधे की छंटनी की थी। ट्विटर के लिए बड़ी समस्या मॉनेटाइजेशन की रही है और मस्क इसका समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में ट्विटर पर वेरिफिकेशन वाले ब्लू टिक के लिए प्रति माह लगभग आठ डॉलर का चार्ज लेने की घोषणा की गई है।
Advertisement

इससे पहले ऑटोमोबाइल कंपनी Stellantis ने भी ट्विटर पर सभी विज्ञापन बंद करने की जानकारी दी थी। Stellantis का कहना था कि वह यह देखने का इंतजार कर रही है कि ट्विटर के नए मालिक की अगुवाई में यह प्लेटफॉर्म किस तरह बदलता है। Fiat Chrysler और PSA के मर्जर से बनी Stellantis ने बताया था, "नई लीडरशिप के तहत ट्विटर के भविष्य के बारे में स्थिति स्पष्ट होने तक हम विज्ञापनों को रोक रहे हैं।" 

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Volkswagen ने पिछले सप्ताह कहा था कि मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद उसने अपने ब्रांड्स से इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन रोकने को कहा है। ट्विटर के को-फाउंडर और पूर्व CEO, Jack Dorsey ने Elon Musk के कंपनी को टेकओवर करने के बाद इसमें काम कर रहे और हटाए गए स्टाफ से माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा स्थिति के लिए वह दोषी हैं और उन्हें पता है कि बहुत से लोग उनसे नाराज हैं। Dorsey मानते हैं कि कंपनी को बहुत तेजी से बढ़ाना एक गलती थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "ट्विटर में पहले काम कर चुके और मौजूदा काम कर रहे लोग मजबूत हैं। स्थिति कितनी भी मुश्किल हो वे एक रास्ता खोज लेंगे। मुझे पता है कि बहुत से लोग मुझसे नाराज हैं। मैं इस स्थिति के लिए जिम्मेदारी लेता हूं।"  
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.