ओपेरा का दावा, नए फीचर से मिलेगी क्रोम के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा बैटरी लाइफ

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 मई 2016 16:33 IST
ओपेरा ने गुरुवार को अपने विंडोज और ओएस एक्स ब्राउज़र के लिए नया फीचर पेश किया। कंपनी का दावा है कि नए फीचर से पिछले ओपेरा ब्राउज़र और गूगल क्रोम की तुलना में लैपटॉप की बैटरी लाइफ 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

नया 'पॉवर सेविंग' डेवलेपर स्ट्रीम में उपलब्ध है और ऑटोमैटकली काम करता है। कंपनी का कहना है कि एक बार लैपटॉप के पॉवर सोर्स को हटाने के बाद, ओपेरा ब्राउज़र में सर्च और एड्रेस फील्ड के बाद बैटरी आइकन दिख जाएगा। यूजर 'पॉवर सेविंग मोड' को एक्टिवेट करने के लिए बैटरी आइकन पर क्लिक कर सकते हैं। ओपेरा ब्राउज़र लैपटॉप की बैटरी पता करने के साथ यूजरको पॉवर सेविंग मोड भी इनेबल करने (अगर लैपटॉप कम पॉवर पर काम कर रहा है) की सलाह देगा।
Advertisement

नए फीचर का ऐलान करते हुए कंपनी ने कहा, ''यात्रा करते समय, वीडियो देखते वक्त या जब आप अपना चार्जर भूल गए हों तब लैपटॉप की बैटरी का खत्म करना बेहद बुरा होता है। हमारा नया पॉवर सेविंग मोड आपको बताएगा कि लैपटॉप कब बैटरी की खपत ज्यादा कर रहा है और इनेबल होने पर यह बैटरी लाइफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।''
 

ओपेरा ने अपने टेस्ट में कहा कि लेटेस्ट डेवलेपर वर्जन के दरिए यूजर दूसरे ब्राउज़र की तुलना में 50 प्रतिशत तक ज्यादा बैटरी लाइफ पा सके।
Advertisement

ओपेरा 39 का नया डेवलेपर वर्जन अभी कंपनी की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। ओपेरा ने आगे बताया कि डेवलेपर वर्जन में मेमोरी को मैनेज करने का टेस्ट भी किया जा रहा है।
Advertisement

ओपेरा ने हाल के दिनों में अपने ब्राउज़र के लिए कई नए फीचर शामिल किए हैं जिनमें एड-ब्लॉकर भी शामिल हैं। वहीं आईओएस के लिए बिल्ट-इन एड-ब्लॉकर के साथ ओपेरा वीपीएन को रिलीज किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Chrome, Laptops, Opera, Opera Browser
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  9. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.