• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • ओपेरा मिनी एंड्रॉयड ऐप पर आया नया फ़ीचर, आईपीएल मैच स्कोर से रहें पल पल अपडेट

ओपेरा मिनी एंड्रॉयड ऐप पर आया नया फ़ीचर, आईपीएल मैच स्कोर से रहें पल-पल अपडेट

ओपेरा मिनी एंड्रॉयड ऐप पर आया नया फ़ीचर, आईपीएल मैच स्कोर से रहें पल-पल अपडेट
ख़ास बातें
  • ओपेरा मिनी ब्राउज़र में ओपेरा क्रिकेट फ़ीचर जोड़ा गया है
  • इसकी मदद से यूज़र क्रिकेट से संबंधित जानकारियों से अपडेट रहेंगे
  • लेटेस्ट अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है
विज्ञापन
आईपीएल की खुमारी का फायदा उठाने के मकसद से ओपेरा मिनी ब्राउज़र में ओपेरा क्रिकेट फ़ीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूज़र क्रिकेट से संबंधित जानकारियों से अपडेट रहेंगे। ओपेरा क्रिकेट के ज़रिए यूज़र को लाइव स्कोर, कमेंटरी, वीडियो और नोटिफिकेशन मिलेंगे। लेटेस्ट अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

ओपेरा मिनी एंड्रॉयड यूज़र गेट स्टार्टेड बैनर के ज़रिए ओपेरा क्रिकेट फ़ीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसके बाद यूज़र लाइव स्कोर, मैच से जुड़े आंकड़ें और वीडियो देख पाएंगे। और इसके लिए कोई अलग ऐप को भी डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आपको दो सेक्शन दिखेंगे- What's on और Results। व्हाट्स ऑन में यूज़र को लाइव मैच का अपडेट मिलेगा। इसके अलावा ओपेरा ने जानकारी दी है कि बड़े मैच की हर गेंद की कमेंटरी भी होगी।

यूज़र चाहें तो किसी खास मैच के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मैच शुरू होने पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

यूज़र के पास ओपेरा क्रिकेट के ज़रिए वीडियो हाइलाट्स देखने का भी मौका होगा। और इन सब चीजों के लिए अलग से ऐप भी डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Opera Cricket, Opera Mini Cricket, Apps, Android, Opera
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »