Opera के क्रिप्टो ब्राउजर पर मिलेगा BNB ब्लॉकचेन के लिए सपोर्ट

इससे Opera के यूजर्स को Binance टोकन को खरीदने और बेचने के साथ अपने एसेट्स इसके इन-बिल्ट क्रिप्टो वॉलेट में स्टोर करने की सुविधा मिलेगी

Opera के क्रिप्टो ब्राउजर पर मिलेगा BNB ब्लॉकचेन के लिए सपोर्ट

Opera ने पिछले महीने iOS डिवाइसेज के लिए अपने Web3 ब्राउजर का बीटा वर्जन जारी किया था

ख़ास बातें
  • इस ब्राउजर के क्रिप्टो वॉलेट पर Ether के लिए पहले से सपोर्ट मिलता है
  • यह PancakeSwap और BiSwap जैसे डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्स के लिए एक्सेस भी देगा
  • इसके लिए Binance ब्लॉकचेन के साथ पार्टनरशिप की गई है
विज्ञापन
Opera वेब ब्राउजर ने क्रिप्टो से जुड़े अपने प्लेटफॉर्म पर BNB ब्लॉकचेन के लिए सपोर्ट को जोड़ा है। इससे Opera के यूजर्स को Binance टोकन को खरीदने और बेचने के साथ अपने एसेट्स इसके इन-बिल्ट क्रिप्टो वॉलेट में स्टोर करने की सुविधा मिलेगी। यह PancakeSwap और BiSwap जैसे डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्स के लिए एक्सेस भी देगा। 

इसके लिए Binance ब्लॉकचेन के साथ पार्टनरशिप की गई है। इस बारे में  Opera की टीम ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, " Opera के पास दुनिया भर में लगभग 35 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। इससे इस पार्टनरशिप में Web3 के इस्तेमाल को अगले लेवल पर ले जाने की क्षमता है।" Opera ने पिछले महीने iOS डिवाइसेज के लिए अपने Web3 ब्राउजर के बीटा वर्जन को जारी किया था। मार्च में Opera ने अपने इन-बिल्ट क्रिप्टो वॉलेट में और ब्लॉकचेन नेटवर्क्स को जोड़ने की घोषणा की थी। इनमें Solana, Polygon, StarkEx, Ronin, Nervos DAO और Bitcoin शामिल हैं। 

इस ब्राउजर के क्रिप्टो वॉलेट पर Ether के लिए पहले से सपोर्ट मिलता है। Opera ने कहा, "Web3 के लिए एक्सेस को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। Opera क्रिप्टो ब्राउजर के साथ BNB ब्लॉकचेन डीसेंट्रलाइज्ड़ ऐप्स के मौजूदा यूजर्स और टोकन होल्डर्स दुनिया भर में करोड़ों विंडोज, एंड्रॉयड और मैक यूजर्स के साथ जुड़कर आसानी से Web3 का एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे।"

यूजर्स के लिए इस क्रिप्टो ब्राउजर में एक क्रिप्टो कॉर्नर भी दिया गया है जहां क्रिप्टो, प्राइसेज, गैस फीस, इवेंट्स और मार्केट सेंटीमेंट की जानकारी मिलती है। इस बारे में Opera के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (मोबाइल), Jorgen Arnesen ने हाल ही में कहा था, " Web 3 में चार वर्ष पहले हमारी शुरुआत के बाद से हम लोकप्रिय ब्लॉकचेन्स के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं जिससे क्रिप्टो के सेगमेंट को बढ़ाया जा सके।" उनका कहना था था कि Web 3 एक मुख्य वेब टेक्नोलॉजी बनने के रास्ते पर है और यूजर्स को एक बेहतर एक्सपीरिएंस देने की जरूरत है क्रिप्टो में ट्रेडिंग करने वालों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस सेगमेंट में बहुत सी फर्में अपना कारोबार शुरू कर रही हैं। हाल ही में अमेरिका के इनवेस्टमेंट बैंक Cowen ने एक क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल एसेट्स डिविजन बनाई है। Cowen Digital कही जाने वाली यह यूनिट इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग की पेशकश करेगी। इसके साथ ही अन्य फर्मों के साथ पार्टनरशिप के जरिए कस्टडी सॉल्यूशंस भी दिए जाएंगे। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Opera, Support, Crypto, Bitcoin, Users, BNB, Solana, Blockchain, Web 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »