ओला ने भारत में लॉन्च की पोस्टपेड सेवा 'ओला क्रेडिट'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2016 17:45 IST
ख़ास बातें
  • ओला क्रेडिट के साथ यूज़र कैशलैस राइड ले सकते हैं
  • राइड बुक करते समय पेमेंट विकल्प के तौर पर ओला क्रेडिट चुन सकते हैं
  • ओला के मुताबिक, ट्रांज़ेक्शन हिस्ट्री के हिसाब से क्रेडिट लमिट बढ़ेगी
भारत की लोकप्रिय कैब सर्विस ओला ने बुधवार को अपनी नई पोस्टपेड सेवा 'ओला क्रेडिट' लॉन्च कर दी। इस सेवा के जरिए ओला कैब यूज़र राइड लेने के बाद भुगतान कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि नए ओला क्रेडिट फ़ीचर से कॉरपोरेट कर्मचारियों के साथ-साथ रेगुलर सवारियों को भी फायदा मिलेगा। कंपनी ने एक बयान में बताया कि ओला की इस सर्विस को एलएंडटी, सीमन्स और आईबीएम समेत कई दूसरी कंपनियों ने लिया है।

कंपनी का कहना है कि इस सर्विस को भारत में ऐसे समय पर लॉन्च किया गया है जब कई नागरिकों के लिेए कैश बचाना जरूरी हो गया है। ओला ने स्पष्ट करते हुए बताया कि कंपनी ग्राहकों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री के आधार पर चुनिंदा आधार पर ही क्रेडिट लिमिट को बढ़ाएगी। नए ओला क्रेडिट के साथ ग्राहक नकदी के बिना ओला कैब बुक करने के सात दिन बाद तक भुगतान कर सकते हैं। ग्राहक ओला क्रेडिट में नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इंटिग्रेटेड ओला मनी ई-वॉलेट से दोबारा भुगतान कर सकते हैं।

ओला ग्राहक राइड बुक करते समय अपने पेमेंट विकल्प के तौर पर 'ओला क्रेडिट' को चुन सकते हैं। इस कैशलैस राइड का भुगतान ग्राहक एक हफ्ते में कर सकते हैं। सात दिनों की क्रेडिट साइकल पहली क्रेडिट राइड लेने की तारीख से शुरू होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ग्राहक क्रेडिट समयावधि के दौरान ओला मनी का इस्तेमाल कर भुगतान कर सकेंगे।

ओला के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और कैटेगरी हेड रघुवेश स्वरूप ने इस नए फ़ीचर का ऐलान करते हुए बताया, ''ओला क्रेडिट के जरिए वो नागरिक बाद में पैसे चुका सकते हैं क्योंकि अभी कई नागरिकों के लिए कैश बचाना जरूरी है।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Ola, Ola Money, Cashless

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.