ओला में अब यूपीआई के जरिये कर सकते हैं भुगतान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2017 11:10 IST
चुनिंदा एंड्रॉयड यूज़र के लिए यूपीआई पेमेंट का विकल्प ऑफर करने के बाद, ओला ने सोमवार को अपने सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए ओला ऐप में यूपीआई इंटीग्रेशन का ऐलान कर दिया। वहीं आईओएस यूज़र के लिए भी इस फ़ीचर को जल्द उपलब्ध कराया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है, कि गैज़ेट्स 360 टीम के कई एंड्रॉयड यूज़र ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में यूपीाई विकल्प नहीं देख पा रहे थे। हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह सेवा सभी यूज़र के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

ओला के ग्राहकों के पास अब कैश, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और ओला मनी विकल्प के अलावा यूपीआई से भुगतान का विकल्प भी है। पेमेंट पेज पर जब ग्राहक अपनी यूनीक यूपीआई आईडी डालेंगे, तो स्क्रीन पर 'मेक पेमेंट' का विकल्प दिखेगा। ग्राहक 4-6 डिजिट वाला यूनीक यूपीआई ट्रांज़ेक्शन पिन डालकर, ट्रांज़ेक्शन को पूरा कर सकते हैं।

इस नए फ़ीचर के बारे में ओला मनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पल्लव सिंह ने कहा, ''ओला में हम, 'डिजिटल इंडिया' के उद्देश्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम ज़्यादा से ज़्यादा भारतीयों के लिए कैशलेश अर्थव्यवस्था का विस्तार कर रहे हैं। यूपीआई के जरिए भुगतान तेजी से और सुविधाजनक तरीके से हो जाता है।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ola, Ola for Android, Ola for iOS, Android, iOS, Apps, Transport, UPI

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  6. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  7. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  8. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  9. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  10. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.