कंप्यूटर पर नहीं चाहिए विंडोज 10 तो नेवर 10 कर सकते हैं इस्तेमाल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 18:21 IST
अधिकतर लोगों को विंडोज 10 पर काम करना खासा पसंद है। विंडोज यूजर को ज्यादा सुधार के साथ बेहतर अनुभव देने के इरादे से विंडोज 8.1 को अपग्रेड कर विंडोज 10 को लॉन्च किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट यूज़र को विंडोज 10 का इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है।

विंडोज 10 रिलीज के 10 महीने बाद भी विंडोज 7 और विंडोज 8.1 यूजर की शिकायत है कि माइक्रोसॉफ्ट उन्हें अपने कम्प्यूटर पर विंडोज 10 डाउनलोड कर अपग्रेड करने पर जोर दे रही है। लेकिन अब एक नए टूल से आप कंपनी को ऐसा करने से रोक सकते हैं।
Advertisement

जाने-माने सॉफ्टवेयर डेवलेपर स्टीव गिब्सन ने Never 10 नाम से एक नया टूल जारी किया है जिसके बारे में दावा है कि इसके जरिए यूजर ऑटोमेटिक अपडेट को डिसेबल कर सकते हैं। नए टूल के बारे में गिब्सन ने अपने पेज पर लिखा, ''नेवर 10 की सबसे खास बात है कि यह खुद-ब-खुद कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल नहीं करता। यह जल्दी और सीधे तरीके से अपने यूजर के हिसाब से सिस्टम को एडिट करता है।''

गिब्सन ने आगे बताया, ''इस तरह अनुभवी यूजर नेवर 10 को आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे जबकि एडवांस यूजर इस तथ्य को समझेंगे कि उनके सिस्टम में कोई अतिरिक्त सॉफ्टवेयर इंस्टॉल नहीं है और वो इसे अपने दोस्तों व परिवार को भी इस्तेमाल करने को कहेंगे।''
Advertisement

सभी यूजर को इस सॉफ्टवेयर को मुफ्त डाउनलोड कर इंस्टॉल करने की जरूरत होगी। निश्चित तौर पर उन सभी विंडोज 10 यूजर के लिए यह राहत भरी खबर है जिन्हें हमेशा इस बात की चिंता सताती है कि एक दिन गलती से किसी क्लिक से उनका कंप्यूटर विंडोज 10 पर अपग्रेड हो जाएगा।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट ने लाइसेंस वाले विंडोज 7 और विंडोज 8.1 यूजर के लिए विंडोज 10 को मुफ्त अपडेट के तहत उपलब्ध कराया है। पिछले साल कंपनी ने यूजर को विंडोज 10 की एक रिजर्व कॉपी रखने का विकल्प दिया था जो 29 जुलाई से उपलब्ध है। लेकिन इसके बाद कंपनी ने अलग-अलग सिस्टम पर विंडोज 10 इंस्टॉलेशन फाइल डाउनलोड करना शुरू कर दिया था और कई यूजर ने अपडेट पर गलती से क्लिक कर अपने सिस्टम को विंडोज 10 पर अपग्रेड कर लिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Laptops, PC, Software, Steve Gibson, Windows 10, Windows 7, Windows 8

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.