• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Netflix ने रिलीज किया Betaal जॉम्बी हॉरर सीरीज़ का ट्रेलर, शाहरुख खान हैं प्रोड्यूसर

Netflix ने रिलीज किया Betaal जॉम्बी हॉरर सीरीज़ का ट्रेलर, शाहरुख खान हैं प्रोड्यूसर

Betaal की कहानी के लेखक, डायरेक्टर व निर्माता पेट्रिक ग्राहम हैं, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स की घूल बनाई थी। उनके साथ निखिल महाजन (बाजी) ने डायरेक्टर और सुहानी कंवर (लिपस्टिक अंडर माई बुर्का) ने लेखक के तौर पर काम किया है।

Netflix ने रिलीज किया Betaal जॉम्बी हॉरर सीरीज़ का ट्रेलर, शाहरुख खान हैं प्रोड्यूसर

Betaal को किया है शाहरुख खान ने प्रोड्यूस

ख़ास बातें
  • बेताल 24 मई को Netflix पर रिलीज़ होगी
  • जॉम्बी हॉरर सीरीज़ 'बेताल' के प्रोड्यूसर हैं शाहरुख खान
  • Netflix India की इस साल की पांचवी ऑरिजनल सीरीज़ है बेताल
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स इंडिया की अगली वेब सीरीज़ 'बेताल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक हॉरर जॉम्बी सीरीज़ है, जो कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर के तले बनी है। बेताल सीरीज़ के प्रमुख स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें विक्रम सिरोही (विनीत कुमार), डीसी "आहू" अहलूवालिया (अहाना कुमरा), कमांडेंट त्यागी (सुचित्रा पिल्लई), जितेंद्र जोशी (सेक्रेड गेम्स), और पुनिया (मनजिरी पुपाला) आदि शामिल हैं। अब बात करें, सीरीज़ की कहानी की तो यह बेताल नाम की पहाड़ी की कहानी है जहां एक गुफा को दोबारा खोला जा रहा है। गांव वालों का मानना है कि यह पहाड़ी खून के प्यासे दो शताब्दी पुराने ईस्ट-इंडिया कंपनी के कर्नल और उसकी बटालियन से शापित है। CIPD (Counter Insurgency Police Department) इस जॉम्बी की फौज से लड़ने पहुंच जाती है।

 


बेताल की कहानी के लेखक, डायरेक्टर व निर्माता पेट्रिक ग्राहम हैं, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स की घूल बनाई थी। उनके साथ निखिल महाजन (बाजी) ने डायरेक्टर और सुहानी कंवर (लिपस्टिक अंडर माई बुर्का) ने लेखक के तौर पर काम किया है। अपने बयान में ग्राहम ने कहा कि वह घूल के बाद एक अलग हॉरर सीरीज़ बनाना चाहते थे, जो कि एक्शन से भरपूर हो। पुरानी आत्मा से शापित पहाड़ी का कॉन्सेप्ट भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है और पॉपुलर फिक्शन में जॉम्बी की कहानी को देखे भी काफी समय बित गया है। यह सीरीज़ एक्शन और सस्पेंस के साथ खुद एक भूत की कहानी निर्मित करती है।

बेताल भारत में ब्लमहाउस प्रोडक्शन और रेड चिलीज़ बैनर के तले बनी सीरीज़ है। Blumhouse कम बजट की हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है, जैसे गेट आउट, पैरानॉर्मल एक्टिविटी, द पर्ज़, इंसिडियस, हैलोवीन, द इनविजिबल मैन। इससे पहले हमें इन दोनों बैनर के तले राधिका आप्टे अभिनित "घूल" देखने को मिली थी।

सीरीज़ के मुख्य अभिनेता विनीत कुमार को आपने इससे पहले मुक्काबाज़ और सांड की आंख में देखा होगा। आहाना कुमारा इससे पहले लिपस्टिक अंडर माई बुर्का और वूट सिलेक्ट की 'मर्जी' में दिख चुकी हैं। पिल्लई आखिरी बार अमेज़न प्राइम वीडियो सीरीज़ 'मेड इन हैवन' में दिखी थीं। जितेंद्र जोशी सैक्रेड गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से जाने जाते हैं। मनजिरी पुपाला छोटे पर्दे पर स्टार प्लस के शो 'इश्कबाज़' में काम कर चुकी हैं।

 


बेताल नेटफ्लिक्स की भारत में साल 2020 की पांचवी ऑरिज़नल सीरीज़ होगी, इससे पहले झारखंड-आधारित ड्रामा 'जामतारा' जनवरी में रिलीज़ हुई थी। फिर रोमांटिक ड्रामा 'ताज महल 1989' फरवरी में रिलीज़ हुई, फिर इमतियाज़ अली की क्राइम ड्रामा 'शी' मार्च में आई और फिर वीर दास की डार्क कॉमेडी 'हंसमुख' अप्रैल में रिलीज हुई है।

बेताल 24 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »