Likee App ने बंद की भारत में अपनी सर्विस, बैन पर आया कंपनी का बयान

Likee ऐप को जुलाई 2017 में पेश किया गया था और यह ऐप 180 देशों में काम करता है। कंपनी के डेटा के अनुसार भारत में लाईकी ऐप को 400 मिलियन डाउनलोड प्राप्त थे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 11:33 IST
ख़ास बातें
  • TikTok की तरह ही Likee भी शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप
  • भारत में लाईकी ऐप को 400 मिलियन बार किया गया डाउनलोड
  • भारत में लाईकी ऐप 15 भाषाओं को सपोर्ट करता था

Likee है एक शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप

केंद्र सरकार द्वारा बैन किए गए ऐप्स Google Play और App Store से हटा लिए गए हैं। इस लिस्ट में Likee App भी है। जो अब गूगल प्ले और ऐप स्टोर उपलब्ध नहीं है। लाईकी की पेरेंट कंपनी बिगो टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (BIGO Technology Pte Ltd) ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करके आधिकारिक तौर पर इस ऐप को हटाने की पुष्टि की। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय कानूनों के तहत संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर इस समस्या पर काम कर रही है।

इस संबंध में एक स्टेटमेंट ज़ारी करते हुए BIGO टेक्नोलॉजी ने कहा, "हम भारत सरकार के आदेश का सम्मान करते हैं, और इसी को देखते हुए हमने अस्थायी रूप से Google Play और App Store से लाईकी ऐप को हटा दिया है। वहीं, इस मामले में ज्यादा स्पष्टता सामने आने तक हम भारत में इसकी सेवा निलंबित रखेंगे।"

कंपनी ने आगे कहा कि वह स्थानीय कानून का पालन करेगी और भारत में ऐप के हज़ारों यूज़र्स की प्राइवेसी व डेटा सिक्योरिटी को सुनिश्चित करेगी। कंपनी ने बताया कि Likee ऐप की रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम ने सर्विस बंद करने के लिए 24 घंटे काम किया।

आपको बता दें, भारत सरकार ने 29 जून की रात को 59 ऐप्स बैन कर दिए थे, जिसमें Likee ऐप भी शामिल था। सरकार ने अपने बयान में कहा है कि मंत्रालय ने इन ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69A के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत लागू करते हुए व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (प्रोसिजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग ऑफ एक्सेस ऑफ इंफॉर्मेशन बाई पब्लिक) नियम 2009 और खतरों की प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप्स को बैन कर दिया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ये ऐप्स कुछ ऐसी गतिविधियों में लगे हुए थे, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते थे।
Advertisement

Likee ऐप को जुलाई 2017 में पेश किया गया था और यह ऐप 180 देशों में काम करता है। कंपनी के डेटा के अनुसार भारत में लाईकी ऐप को 400 मिलियन डाउनलोड प्राप्त थे।
Advertisement

TikTok की तरह ही यह ऐप भी शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप है, जिस पर लोग शॉर्ट वीडियो कॉन्टेंट देख व अपलोड कर सकते थे। खासतौर पर इसकी पहचान वीडियो एडिंटिंग और क्रिएशन टूल के तौर पर होती है, जिसमें 1000 से ज्यादा वीडियो इफेक्ट्स मौजूद हैं। इसके अलावा भारत में लाईकी ऐप 15 भाषाओं को सपोर्ट करता था।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Likee, Likee App, App ban in India, TikTok, BIGO
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.