iOS 14 में भारतीय iPhone यूज़र्स के लिए शामिल हैं कुछ खास फीचर्स

Apple आगामी अपडेट्स के जरिए कई नए फीचर्स लाएगा, जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) सपोर्ट, ट्रांसलेट ऐप, ऐप लाइब्रेरी आदि। लेटेस्ट iOS अपडेट में एक बेहतर मैसेज अनुभव भी शामिल होगा।

iOS 14 में भारतीय iPhone यूज़र्स के लिए शामिल हैं कुछ खास फीचर्स

iOS 14 को iPhone 6s से लेकर iPhone SE (2020) तक के लिए पेश किया जाएगा

ख़ास बातें
  • भारतीय आईफोन यूज़र्स के लिए सिरी को भी किया गया है अपग्रेड
  • भारत में iPhone 6s से लेकर iPhone SE (2020) तक को मिलेगा नया Apple OS
  • भविष्य में iOS 14 अपडेट के जरिए जोड़े जाएंगे कई अन्य फीचर्स भी
विज्ञापन
iOS 14 में Apple ने कुछ फीचर्स को भारतीय यूज़र्स के लिए खास तौर पर पेश किया है, जिनका खुलासा सोमवार रात WWDC में किया गया था। वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस इवेंट में ऐप्पल द्वारा iPhone मॉडल और iPod Touch के लिए नेक्स्ट जेनरेशन ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया गया था। नया सॉफ्टवेयर अपडेट कई तरह के नए फीचर्स लाता है। iPhone 6s, iPhone 7 Series, iPhone 8 Series के यूज़र्स समेत सभी नए आईफोन मॉडल्स को यह सभी लेटेस्ट iOS 14 फीचर्स मिलेंगे।

ऐप्पल ने सोमवार को घोषणा की थी कि कंपनी नए ऑपरेटिंग सिस्टम में 20 नए डॉक्युमेंट्स फोंट जोड़ रही है। iOS 14 के साथ, जब यूज़र्स 23 भारतीय भाषाओं में से एक में शुभकामनाएं भेजेंगे, तो मैसेज में फुल-स्क्रीन ईफेक्ट दिखेगा। यदि यूज़र्स हैप्पी होली या हैप्पी बर्थडे जैसे शुभकामनाएं भेजेंगे, तो मैसेज ऐप फुल-स्क्रीन ईफेक्ट दिखाएगी, जो इस अवसर से संबंधित होंगे।

Apple ने अपने सिरी को नए "कॉम्पैक्ट यूआई" और सिरी अनुवादों के साथ अपग्रेड किया है। कंपनी नोट्स में कहा गया है कि सिरी 65 से अधिक भाषाओं में अनुवाद कर सकता है और भारत में यूज़र्स अंग्रेजी से स्पेनिश में भाषणों का अनुवाद करने में सक्षम होंगे। भविष्य के iOS 14 अपडेट के साथ इसे और अधिक सुधारा जाएगा।

(पढ़ें: iOS 14 से उठा पर्दा, इन iPhone को मिलेगा Apple का यह ऑपरेटिंग सिस्टम)

इसके अलावा, सिरी को लेटेस्ट आईओएस वर्ज़न के साथ अंग्रेजी में एक नई आवाज मिलेगी, जैसा कि पिछले साल आईओएस 13 अपडेट के साथ पेश किया गया था। यूज़र्स इसे सेटिंग्स> सिरी एंड सर्च> सिरी वॉइस के जरिए बदल सकते हैं।

iOS 14 के साथ, भारत में iPhone यूज़र्स भारतीय स्क्रिप्ट से बने पतों का उपयोग करके ईमेल भेज और प्राप्त कर सकते हैं। Apple ने घोषणा की है कि इसके साथ ही यूज़र्स सेलुलर नेटवर्क पर Apple TV+ शो डाउनलोड और स्ट्रीम भी कर सकेंगे।

Apple आगामी अपडेट्स के जरिए कई नए फीचर्स लाएगा, जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) सपोर्ट, ट्रांसलेट ऐप, ऐप लाइब्रेरी आदि। लेटेस्ट iOS अपडेट में एक बेहतर मैसेज अनुभव भी शामिल होगा, जो नए मेमोजी की पेशकश करेगा। इसके अलावा इसमें फेस मास्क के लिए सपोर्ट भी शामिल होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iOS 14, iOS 14 Features, Apple iOS 14

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »