इनबॉक्स बाय जीमेल के लिए गूगल ने जारी किया अपडेट, मिलेंगे कई नए फ़ीचर

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016 15:04 IST
गूगल ने 'अपडेट वेड्नसडे' के मौके पर नए क्रोम ओएस को तो रिलीज किया ही, साथ में क्रोम ब्राउज़र से जुड़े कई आंकड़े भी जारी किए। इसके अलावा इनबॉक्स बाय जीमेल सेवा के लिए अपडेट भी पेश किया गया। नए अपडेट के बाद यूज़र इवेंट, न्यूज़लेटर और लिंक पर बेहतर तरीके से नज़र रख पाएंगे।

नया 'सेव टू इनबॉक्स' फ़ीचर अपडेट के साथ जारी किया गया है। यह पॉकेट ऐप की तरह है जहां आप किसी लेख या अन्य कंटेंट का लिंक सेव कर सकते हैं ताकि उनका इस्तेमाल बाद में किया जा सके। इनबॉक्स में एक बंडल में सभी लिंक को स्टोर करने के लिए गूगल ने क्रोम वेब स्टोर पर एक्सटेंशन भी जारी किया गया है। इसे इंस्टॉल करने के बाद यूज़र इनबॉक्स इनवेलॉप आइकन पर क्लिक सकते हैं। इसके बाद खुले हुए वेबपेज को इनबॉक्स बाय जीमेल अकाउंट में सेव कर सकते हैं।

बाद में एक बार फिर अकाउंट में जाकर सेव्ड बंडल के अंदर मौजूद अपने काम के लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, पॉकेट ऐप से ठीक उलट 'सेव टू इनबॉक्स' फ़ीचर यूज़र को सीधे यूआरएल के वेबपेज पर ले जाता है। वहीं पॉकेट ऐप में ज्यादा पठनीय अंदाज में लिंक ऐप के अंदर ही खुलता है।

'सेव टू इनबॉक्स' एक्सटेंशन क्रोम डेस्कटॉप यूज़र के लिए तो है ही, यह फ़ीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। क्रोम ऐप में आपको शेयर आइकन पर टैप करना होगा और इसके बाद आप लिंक को इनबॉक्स बाय जीमेल अकाउंट में सेव कर सकते हैं। इन लिंक को ईमेल ऐप में सेव्ड फोल्डर से एक्सेस किया जा सकता है।
 

डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप पर एक से ज्यादा जीमेल अकाउंट होने पर आप यह तय सकते हैं कि किस अकाउंट में लिंक सेव हो। आप सीधे ही ईमेल के जरिए लिंक को शेयर कर सकते हैं।
Advertisement

'इनबॉक्स बाय जीमेल' ने लेटेस्ट अपडेट के बाद न्यूज़लेटर को प्रिव्यू करना और आसान हो गया है। इसके अलावा आप इवेंट पर भी ज्यादा बेहतर तरीके से नज़र रख पाएंगे। यह सर्विस सभी सिंगल इवेंट को एक जगह पर ला देगी और आपको एक नज़र में दिख जाएगा कि क्या बदला है। इवेंट पर टैप करने पर सभी अन्य इवेंट भी एक जगह नज़र आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  3. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  4. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  5. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  2. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  3. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  4. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  6. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  8. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  10. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.