आईडीएफसी आधार पे ऐप लॉन्च, अब फिंगरप्रिंट से ही भरिए बिल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2017 18:51 IST
ख़ास बातें
  • आईडीएफसी बैंक ने आईडीएफसी आधार पे ऐप को लॉन्च किया
  • भारत का पहला आधार से जुड़ा कैशलेस मर्चेंट सॉल्यूशन है
  • अब ग्राहक आधार नंबर और फिंगरप्रिंट की मदद से कर पाएंगे भुगतान
नई दिल्ली में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में आईडीएफसी बैंक ने आईडीएफसी आधार पे ऐप को लॉन्च किया। माना जा रहा है कि यह भारत का पहला आधार से जुड़ा कैशलेस मर्चेंट सॉल्यूशन है। इस एंड्रॉयड ऐप की मदद से ग्राहक दुकानदारों को किसी भी राशि का भुगतान कर सकते हैं। लॉन्च किए जाने से पहले ऐप की टेस्टिंग 16 राज्यों के 1500 मर्चेंट द्वारा की गई है।

आईडीएफसी आधार पे ऐप को आईडीएफसी बैंक द्वारा बनाया गया है। इसमें बैंक को नीति आयोग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, यूआईडीएआई और एनपीसीआई की मदद मिली है। यह अभी सिर्फ उन दुकानदारों के लिए उपलब्ध कराया गया जिन्होंने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की है।
Advertisement

(पढ़ें: आधार पेमेंट्स क्या है? आप ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल)

बैंक ने बयान ज़ारी करके इस सेवा से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में बताया है। जानकारी दी गई है कि एक एसएमएस लिंक की मदद से दुकानदार आईडीएफसी आधार पे ऐप को किसी भी स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद फोन को एसटीक्यूसी द्वारा सर्टिफाइड आधार बायोमैट्रिक रीडर से जोड़ने की ज़रूरत पड़ेगी।
Advertisement

पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को अपने बैंक का नाम चुनना होगा। इसके बाद मर्चेंट के फोन में अपना आधार नंबर लिखना होगा। इसके बाद ग्राहक के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसका मतलब है कि ट्रांजेक्शन के लिए ग्राहक के पास स्मार्टफोन होना ज़रूरी नहीं है। इस तरह से यह ऐप ग्रामीण क्षेत्रों में ज़्यादा कारगर साबित होगा।
Advertisement

आईडीएफसी बैंक ने बताया है, "ग्राहकों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है। ना ही मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना ज़रूरी है। कैशलेस ट्रांजेक्शन बिना मोबाइल भी संभव होगा।"  ऐप पासवर्ड याद रखने की परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  3. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  4. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  5. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  6. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  7. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  8. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  9. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  10. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.