व्हाट्सऐप को अपने डेटा को फेसबुक के साथ शेयर करने से ऐसे रोकें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2016 13:13 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप जल्दी ही आपके फोन नंबर फेसबुक से साथ साझा करना शुरू कर देगी
  • सेटिंग्स बदल कर व्हाट्सऐप को फोन नंबर साझा करने से रोका जा सकता है
  • यूज़र के पास सेटिंग्स में बदलाव करने के लिए 30 दिन का वक्त है
व्हाट्सऐप जल्दी ही आपके फोन नंबर फेसबुक से साथ साझा करना शुरू कर देगी। इस कदम से जहां फेसबुक को अपने मंच पर और लक्षित विज्ञापन देने में मदद मिलेगी वहीं व्हाट्सऐप ‘विज्ञापन रहित’ बना रहेगा। इतना तो तय है कि आपको व्हाट्सऐप डेटा के आधार पर फेसबुक पर फ्रेंड बनाने के सुझाव और विज्ञापन नज़र आएंगे। अगर आप व्हाट्सऐप की इस नई नीति को लेकर आश्वस्त नहीं है और अपना डेटा को फेसबुक के साथ साझा किए जाने से रोकना चाहते हैं तो आपको मैसेजिंग ऐप की सेटिंग्स में जाकर मैनुअली डिसेबल करना होगा। आप इस तरह से व्हाट्सऐप को फेसबुक के साथ डेटा साझा करने से रोक सकते हैं...


व्हाट्सऐप के अपडेट किए गए टर्म्स ऑफ सर्विस को मंजूरी ना दें
व्हाट्सऐप पर आपको नए टर्म्स ऑफ सर्विस का नोटिफिकेशन मिलेगा। आप जैसे ही ऐप खोलेंगे, एक पेज खुलेगा जिसमें नए टर्म्स ऑफ सर्विस का ज़िक्र होगा। आपको इन टर्म्स ऑफ सर्विस के लिए हामी भरने को कहा जाएगा। अगर आप इस स्क्रीन पर हैं तो इन निर्देशों का पालन करें

1. रीड पर टैप करें
2. इसके बाद 'शेयर माय व्हाट्सऐप अकाउंट इंफॉर्मेशन विथ फेसबुक' को अनचैक कर दें।

व्हाट्सऐप को डेटा फेसबुक के साथ साझा करने से रोकने का दूसरा तरीका
Advertisement
अगर आपने पहले ही व्हाट्सऐप के नए टर्म्स ऑफ सर्विस के लिए हामी भर दी है तो भी आप इस मैसेजिंग ऐप को फेसबुक के साथ डेटा साझा करने से रोक सकते हैं। इसके लिए आपको यह करना होगा।

अगर आपके पास आईफोन है:
Advertisement
1. सेटिंग्स पर टैप करें, फिर अकाउंट में जाएं।
2. शेयर माय अकाउंट इंफो को अनचेक कर दें।
Advertisement

एंड्रॉयड के लिएः
1. दायीं तरफ टॉप में बने तीन डॉट वाले आइकन को टैप करें।
2. सेटिंग्स पर टैप करें, फिर अकाउंट में जाएं।
3. इसके बाद शेयर माय अकाउंट इंफो को अनचेक कर दें।

इस तरह से आप व्हाट्सऐप को अपने डेटा को फेसबुक के साथ साझा करने से रोक सकेंगे। अगर आपको व्हाट्सऐप द्वारा नए टर्म्स ऑफ सर्विस का अपडेट नहीं दिया गया है इसका मतलब है कि इन बदलावों को आपके डिवाइस के लिए फिलहाल रोल आउट नहीं किया गया है। ध्यान रहे कि इन्हे जल्द ही आपके हैंडसेट के लिए भी रोल आउट किया जाएगा, इसलिए ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Facebook, iOS, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.