WhatsApp Christmas Stickers 2020: अपने करीबियों को क्रिसमस के स्टिकर्स ऐसे भेजें

WhatsApp ने क्रिसमस के मौके पर पेश किए हैं कई स्टीकर्स। हालांकि, व्हाट्सऐप के इन नए स्टीकर्स को कैसे ढूंढे और अपने दोस्तों के साथ कैसे शेयर करें... इस संबंध में यह लेख आपके काम आने वाला है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2020 11:20 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने हाल ही में पेश की है एनिमेटिड स्टीकर्स की सुविधा
  • थर्ड पार्टी ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं स्टीकर्स
  • क्रिसमस स्टीकर पैक Merry and Bright के नाम से मौजूद है
WhatsApp के जरिए दोस्तों और करीबियों को 'मैरी क्रिसमस' संदेश आज पूरे दिन भेजे जाने वाले हैं। हालांकि, इस अवसर को अपने यूज़र्स के लिए और खास बनाने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने 'Merry Christmas' स्टीकर्स पेश किए हैं, जिसके साथ यूज़र्स अपने क्रिसमस विश को और भी ज्यादा क्रिएटिव बना सकते हैं। व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर एनिमिटेड स्टीकर्स सुविधा पेश की थी, वहीं अब क्रिसमस के मौके पर आप एनिमेटिड स्टीकर्स भी अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। हालांकि, व्हाट्सऐप के इन नए स्टीकर्स को कैसे ढूंढे और अपने दोस्तों के साथ कैसे शेयर करें... इस संबंध में यह लेख आपके काम आने वाला है।
 

How to download Christmas sticker packs for WhatsApp

1. WhatsApp Stickers सेक्शन में जाने के लिए आपको सबसे पहले चैट में बायीं ओर स्थित emoji आइकन पर जाना होगा, जहां दायीं ओर स्थित stickers विकल्प को चुनना होगा।

2. अब स्टीकर सेक्शन में ऊपरी दायीं कॉर्नर पर स्थित (+) के विकल्प को चुनें। इसके बाद एक नई विंडो ओपन हो जाएगी, जो व्हाट्सऐप पर उपलब्ध स्टीकर्स दिखाएगा। इस ऐप में स्टीकर्स की कई लिस्ट मौजूद होंगी, जिसमें क्रिसमस स्टीकर पैक Merry and Bright के नाम से शामिल है।

3. स्टीकर पैक के लिए आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा।
Advertisement

4. यदि आप पूरे पैक को डाउनलोड करना चाहते है, तो आपको पैक पर लॉन्ग प्रेस करना होगा इसके बाद आपको एक पॉप-अप नज़र आएगा, जिसमें पूछा जाएगा ‘Would you like to add this sticker to your favourites?' इसके बाद Add पर क्लिक करें। इसके बाद वो स्टीकर फेवरेट में एड हो जाएंगे।
 

How to import Christmas sticker packs for WhatsApp via third party apps

1. थर्ड पार्टी स्टीकर पैक डाउनलोड करने के लिए आपको Get More Stickers विकल्प पर क्लिक करना होगा, जो कि स्टीकर लिस्ट में नीचे की ओर स्थित है।  इसके बाद आप इन-ऐप डिफॉल्ट लिस्ट पर पहुंचेंगे, जहां इस पर क्लिक करके आप Google Play store पर पहुंच जाएंगे।
Advertisement

2. गूगल प्ले स्टोर पर आप Christmas WhatsApp स्टीकर कीवर्ड डालकर सर्च करें। यह स्टीकर पेश करने वाली ऐप्स की लिस्ट अब आपको नज़र आएगी। हमने Shivans Infotech का Christmas Sticker Pack 2020 ऐप ट्राई किया जिसे गूगल प्ले पर 4.2 स्टार रेटिंग प्राप्त हुआ है। आप भी इन ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि स्टीकर्स ऐप डाउनलोड करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि ऐप को रिव्यू और रेटिंग अच्छे मिले हों।

दुर्भाग्यवश आईओएस यूज़र्स को व्हाट्सऐप पर थर्ड पार्टी स्टीकर पैक की सुविधा प्राप्त नहीं होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Christmas, WhatsApp Stickers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.